1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कैसे एक-दूसरे के प्यार में पड़े गौहर खान और जैद दरबार? डिजिटल वेडिंग कार्ड में दिखी लॉकडाउन लव स्टोरी

कैसे एक-दूसरे के प्यार में पड़े गौहर खान और जैद दरबार? डिजिटल वेडिंग कार्ड में दिखी लॉकडाउन लव स्टोरी

 Published : Dec 20, 2020 01:47 pm IST,  Updated : Dec 20, 2020 01:47 pm IST

गौहर सोशल मीडिया पर अपनी शादी से जुड़ी जानकारियां समय-समय पर शेयर कर रही हैं। अब उन्होंने डिजिटल वेडिंग कार्ड पोस्ट किया है।

gauhar khan and zaid darbar wedding card lockdown love story- India TV Hindi
गौहर खान और जैद दरबार का वेडिंग कार्ड Image Source : INSTAGRAM: GAUAHARKHAN

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान 5 दिन बाद शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वो 25 दिसंबर को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार संग निकाह करेंगी। गौहर सोशल मीडिया पर अपनी शादी से जुड़ी जानकारियां समय-समय पर शेयर कर रही हैं। अब उन्होंने डिजिटल वेडिंग कार्ड पोस्ट किया है, जिसमें उनकी लव स्टोरी के बारे में बड़े ही क्यूट अंदाज में दिखाया गया है। 

गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर वेडिंग कार्ड शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'जब हम मिले थे.. #GAZAbKaHaiDin।' इस वीडियो में एनिमेटेड में ये दिखाया गया है कि लॉकडाउन के दौरान दोनों कैसे एक-दूसरे के प्यार में पड़े। कैसे मुलाकात हुई और जैद ने कैसे गौहर को प्रपोज किया। इसके बाद दोनों ने डेट किया और फिर शादी करने का निर्णय लिया।

जैद दरबार संग अपनी उम्र में अंतर को लेकर गौहर खान ने दिया ये जवाब 

गौहर संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार से शादी करने जा रही हैं जो प्रख्यात म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। अपनी रिंग सेरेमनी के बाद गौहर ने जैद के साथ शादी की डेट को अनाउंस किया था। गौहर पिछले दिनों जेद और उनके परिवार के साथ वेकेशन पर भी गई थी। फैंस के लिए गौहर जैद के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।

बताया जा रहा है कि मुंबई के ही एक होटल में करीबी रिश्तेदारों के बीच गौहर और जैद का निकाह होगा। गौहर खान बिग बॉस 14 में भी सीनियर बनकर घर में पहुंची थी और सिद्धार्थ शुक्ला और हिना खान के साथ कुछ दिन घर में बिताए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन