1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. हैप्पी बर्थडे एकता कपूर: स्मृति ईरानी से करण जौहर तक, इन सेलेब्स ने दी जन्मदिन की बधाई

हैप्पी बर्थडे एकता कपूर: स्मृति ईरानी से करण जौहर तक, इन सेलेब्स ने दी जन्मदिन की बधाई

 Published : Jun 07, 2020 08:05 am IST,  Updated : Jun 07, 2020 01:54 pm IST

एकता कपूर ने हम पांच, कुसुम, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की, कसौटी जिंदगी की, पवित्र रिश्ता, कसम से, बड़े अच्छे लगते हैं, नागिन, ये हैं मोहब्बतें सहित कई हिट सीरियल्स का निर्माण किया।

एकता कपूर को जानी-मानी हस्तियों ने दी जन्मदिन की बधाई- India TV Hindi
एकता कपूर को जानी-मानी हस्तियों ने दी जन्मदिन की बधाई Image Source : INSTAGRAM

'टीवी क्वीन' कही जाने वाले फेमस प्रोड्यूसर एकता कपूर 7 जून को अपना 45वां बर्थडे मना रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जितेंद्र और शोभा कपूर के घर पर जन्म लिया। उन्होंने मशहूर टीवी सीरियल्स, फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक बनाई हैं। उन्होंने हम पांच, कुसुम, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की, कसौटी जिंदगी की, पवित्र रिश्ता, कसम से, बड़े अच्छे लगते हैं, नागिन, ये हैं मोहब्बतें सहित कई हिट सीरियल्स का निर्माण किया। वहीं, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई, शोर इन द सिटी जैसी फिल्में भी बनाईं। इस खास मौके पर करण जौहर, स्मृति ईरानी, हिना खान, दिव्यांका त्रिपाठी, मौनी रॉय, पार्थ समथान सहित कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। 

सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने एकता को बर्थडे विश किया।

बालाजी टेलिफिल्म्स ने एकता कपूर के बर्थडे पर एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है। इसमें टीवी जगत के लगभग सभी कलाकारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

तुषार कपूर ने अपनी बहन के जन्मदिन पर फोटो शेयर कर बधाई दी है।

मनीष मल्होत्रा ने एकता कपूर संग कई सारी फोटोज शेयर की हैं।

करण जौहर ने एकता कपूर संग फोटो शेयर करते हुए लिखा- तुम मेरे लिए बहुत स्पेशल हो। तुम्हारे और शोभा आंटी के साथ डिनर करे का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

स्मृति ईरानी ने एक खूबसूरत वीडियो शेयर कर एकता कपूर को बर्थडे विश किया है। इसमें 'क्योंकि सास भी कभी बहू' की लगभग पूरी स्टार कास्ट ने उन्हें बधाई दी है।

मौनी रॉय ने एकता के साथ फोटो शेयर करते हुए उनकी जमकर तारीफ की है।

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने एकता कपूर को विश किया है।

'कसौटी जिंदगी की 2' में अनुराग का किरदार निभाने वाले एक्टर पार्थ समथान ने एकता को विश किया है।

अनीता हसनंदानी ने एकता कपूर संग फोटो शेयर कर उन्हें बधाई दी है।

'नागिन 4' में नज़र आ चुकीं रश्मि देसाई ने एकता को बर्थडे विश किया।

टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने एकता को जन्मदिन की बधाई दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन