1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Watch: पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा का नया गाना 'हैशटैग लव सोनिये' हुआ रिलीज

Watch: पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा का नया गाना 'हैशटैग लव सोनिये' हुआ रिलीज

 Published : Jul 04, 2020 10:24 am IST,  Updated : Jul 04, 2020 10:26 am IST

मीत ब्रदर्स के इस नए सॉन्ग में पारस और माहिरा की जोड़ी और केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है।

पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा का नया गाना हुआ रिलीज- India TV Hindi
पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा का नया गाना हुआ रिलीज Image Source : INSTAGRAM: @PARASVCHHABRRA

टीवी शो 'बिग बॉस 13' के हाउसमेट पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा का नया गाना हैशटैग लव सोनिये रिलीज हो गया है। मीत ब्रदर्स के इस नए सॉन्ग में दोनों की जोड़ी और केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। इससे पहले दोनों 'बारिश' नाम के म्यूजिक वीडियो से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। 

'हैशटैग लव' को पीयूष मेहरोलिया ने गाया है। लॉकडाउन के कारण पारस और माहिरा ने अपने-अपने घरों में वीडियो शूट किया था। इसमें दिखाया गया है कि लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया के जरिए लोग एक-दूसरे से कैसे कनेक्ट हो रहे हैं। 

Watch: पारस छाबड़ा ने माहिरा शर्मा की मां को दिया सरप्राइज, बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पहुंचे घर

माहिरा ने कहा, "हमने अपने प्रशंसकों के लिए फिर से साथ काम करने और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने के बारे में सोचा। दुनिया कठिन दौर से गुजर रही है और हम सभी को चारों ओर सकारात्मकता फैलाना है और हमारे प्रशंसकों के लिए कुछ करने का इससे बेहतर तरीका क्या होगा। पारस और मैं अपने-अपने घरों से शूटिंग करेंगे।"

बता दें कि इससे पहले पारस और माहिरा सिंगर दर्शन रावल के म्यूजिक वीडियो बारिश में दिखाई दे चुके हैं। ये वीडियो फैंस को बहुत पसंद आया था। अब देखना होगा कि इस नए गाने को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन