1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. इंटरनेशनल फैमिली डे पर हिबा नवाब ने अपने सीरियल की टीम को किया याद

इंटरनेशनल फैमिली डे पर हिबा नवाब ने अपने सीरियल की टीम को किया याद

 Published : May 15, 2021 11:49 pm IST,  Updated : May 15, 2021 11:49 pm IST

हिबा लखनऊ से हैं और उनका कहना है कि उनके शो का सेट हमेशा उनके लिए घर से दूर एक घर की तरह ही रहा है।

HIBA- India TV Hindi
HIBA  Image Source : INSTAGRAM- HIBA

मुंबई: सीरियल जीजाजी छत पर कोई है (जेसीपीकेएच) में अपनी भूमिका के लिए लोकप्रिय अभिनेत्री हिबा नवाब का कहना है कि शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस (इंटरनेशनल फेमिली डे) के अवसर पर उन्हें सीरियल की पूरी टीम की याद आ रही है। अभिनेत्री ने कोविड लॉकडाउन के कारण शूटिंग रद्द होने के बारे में बात करते हुए कहा, जेसीपीकेएच की कास्ट एक परिवार की तरह है, क्योंकि जब हम शूटिंग कर रहे होते हैं तो हम अपना अधिकांश समय एक साथ बिताते हैं। हम जीवंत और मनोरंजक लोगों का एक समूह हैं, जिनके आस-पास सभी का होना किसी हंसी के दंगल से कम नहीं है। मुझे वास्तव में उनके साथ समय बिताना, शूटिंग करना और हंसना बहुत याद आता है।

Photos: अंकिता लोखंडे, मलाइका अरोड़ा और उर्वशी रौतेला सहित ये बॉलीवुड स्टार्स हुए स्पॉट 

हिबा लखनऊ से हैं और उनका कहना है कि उनके शो का सेट हमेशा उनके लिए घर से दूर एक घर की तरह ही रहा है।

B'day: 54 साल की उम्र में भी माधुरी दीक्षित का जलवा, इन 10 तस्वीरों को देख आपको भी हो जाएगा यकीन

अभिनेत्री ने सोनी सब टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल के बारे में बात करते हुए कहा, हर व्यक्ति, चाहे वह सह-कलाकार हो या क्रू मेंबर्स - उन्होंने मुझे कभी भी अपने परिवार की याद नहीं आने दी या सेट पर अकेलापन महसूस नहीं होने दिया। हम हमेशा या तो गेम खेल रहे होते हैं या फिर सिर्फ मजे कर रहे होते हैं। हम एक दूसरे के साथ अजीब या असहज नहीं हैं, जो हमारी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को इतना आकर्षक बनाता है। जेसीपीएच घर से दूर भी एक घर जैसा ही है।

इनपुट-आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन