1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. हिमेश रेशमिया ने 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' के इन 2 कंटेस्टेंट्स को दिया बड़ा ऑफर

हिमेश रेशमिया ने 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' के इन 2 कंटेस्टेंट्स को दिया बड़ा ऑफर

 Published : Oct 01, 2020 10:15 pm IST,  Updated : Oct 01, 2020 10:23 pm IST

हिमेश रेशमिया ने दो नए चेहरे को आने वाली फिल्म में गाने का मौका दिया है। ये दो चेहरे 'सारेगामापा लिटिल चैम्स' रियलिटी शो के प्रतियोगी रह चुके हैं।

Himesh Reshammiya- India TV Hindi
Himesh Reshammiya Image Source : INSTAGRAM/HIMESH RESHAMMIYA

हिमांश रेशमिया उन सितारों में से एक हैं जो नए टैलेंट को हमेशा प्रोत्साहित करते हैं। एक बार फिर से हिमेश रेशमिया ने दो नए चेहरे को आने वाली फिल्म में गाने का मौका दिया है। ये दो चेहरे 'सारेगामापा लिटिल चैम्स' रियलिटी शो के प्रतियोगी रह चुके हैं। 

इन दो चेहरों का नाम रनिता बनर्जी और आर्यनंदी बाबू हैं। हिमेश ने इन दोनों को एक साथ 'लगान' फिल्म का मशहूर गाना 'राधा कैसे ना जले' गाते हुए सुना था। उस लक्त तो हिमेश इन दोनों को गाने से जुड़ा कोई मौका नहीं दे पाए थे लेकिन अब हिमेश ने अपनी आगामी फिल्म में दोनों को गाना गाने का ऑफर दिया है। 

हिमेश इस वक्त मशहूर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की आगामी फिल्म के लिए म्यूजिक कंपोज कर रहे हैं। इसी फिल्म में गाना गाने के लिए हिमेश ने इन दो बच्चियों को ऑफर किया है। 

हिमेश रेशमिया ने कहा कि 'राजकुमार संतोषी की फिल्म में गाने के तीन वर्जन होंगे। जिसमें एक गाना सोलो होगा और एक ड्यूट होगा। इसी गाने के तीसरे वर्जन को रनिता और आर्यनंदी बाबू गाएंगी। खास बात है कि ये गाना इन दोनों पर पिक्चराइज भी होगा। 

आपको बता दें, हिमेश रेशमिया जल्द ही 'इंडियन आइडल सीजन 12' में बतौर जज भी नजर आएंगे। कुछ देर पहले विशाल ददलानी ने शो के सेट से अपनी सेल्फी भी पोस्ट की थी।इस बार भी इस शो विशाल, हिमेश के अलावा नेहा कक्कड़ जज करेंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन