1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. हिना खान ने फोन पर अल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर इस्तेमाल ना करने की दी सलाह, बॉयफ्रेंड का फोन हुआ खराब

हिना खान ने फोन पर अल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर इस्तेमाल ना करने की दी सलाह, बॉयफ्रेंड का फोन हुआ खराब

 Published : Jun 12, 2020 08:43 pm IST,  Updated : Jun 12, 2020 08:43 pm IST

 हिना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें दिखाया कि कैसे सैनिटाइजर के इस्तेमाल से उनके प्रेमी रॉकी जायसवाल का फोन खराब हो गया, बाद में वह अपने भाई और रॉकी के साथ नया फोन खरीदने गईं।  

HINA KHAN- India TV Hindi
हिना खान ने दी फैन्स को सलाह Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेत्री हिना खान का मानना है कि अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर से फोन साफ करना अच्छा आईडिया नहीं है। हिना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें दिखाया कि कैसे सैनिटाइजर के इस्तेमाल से उनके प्रेमी रॉकी जायसवाल का फोन खराब हो गया, बाद में वह अपने भाई और रॉकी के साथ नया फोन खरीदने गईं।

हिना ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "तो स्क्रीन के साथ यह हुआ, किनारे से स्क्रीन पूरी तरह से खराब हो गई। अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर का इस्तेमाल फोन पर नहीं करें।"

HINA KHAN
Image Source : INSTAGRAMहिना खान ने दी फैन्स को सलाह

उन्होंने रॉकी की एक तस्वीर भी पोस्ट की, जो अपने नए फोन को दिखाते नजर आ रहे हैं। हिना ने लिखा, "अपने सेल फोन को गर्म पानी में भिगोए हुए नैपकिन से साफ करें। समझे रॉकी जायसवाल। आखिरकार लंबे अरसे बाद तुमने एक नया सेल फोन खरीदा।"

HINA
Image Source : INSTAहिना खान ने दी फैन्स को सलाह

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन