1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. हिना खान ने पिता को किया याद, पुरानी फोटोज शेयर कर कहा: बस अब आपकी ये तस्वीरें ही बची हैं...

हिना खान ने पिता को किया याद, पुरानी फोटोज शेयर कर कहा: बस अब आपकी ये तस्वीरें ही बची हैं...

 Published : May 06, 2021 09:16 am IST,  Updated : May 06, 2021 09:16 am IST

हिना ने ना सिर्फ अपने पिता की यादों को फोटोज के जरिए शेयर किया है, बल्कि हर तस्वीर पर अपनी भावनाओं को भी जाहिर किया है।

hina khan remember her father shares emotional post says no one like you instagram post - India TV Hindi
हिना खान ने पिता को किया याद, पुरानी फोटोज शेयर कर कहा: बस आपकी अब ये तस्वीरें ही बची हैं...  Image Source : INSTAGRAM: REALHINAKHAN

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने सोशल मीडिया के जरिए अपने दिवंगत पिता को याद किया है। उन्होंने उनकी कई सारी पुरानी तस्वीरें साझा की हैं और अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि अब उनके पास ये फोटोज ही रह गई हैं। बता दें कि हिना के पिता का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। 

हिना ने ना सिर्फ अपने पिता की यादों को फोटोज के जरिए शेयर किया है, बल्कि हर तस्वीर पर अपनी भावनाओं को भी जाहिर किया है। पिता की मुस्कुराती हुई फोटो शेयर कर हिना ने लिखा कि 'मेरे फरिश्ते, इसी तरह से हेवन में भी मुस्कुराते रहिएगा।' वहीं, दूसरी फोटो जिसमें वो पिता को गले लगा रही हैं, उसे शेयर कर लिखा- 'मेरे डियर डैडी, मुझे आपकी बहुत याद आ रही है।'

कोरोना के आगे बेबस हुईं हिना खान, पिता के निधन के बाद मां के लिए सोशल मीडिया पर छलका दर्द

hina khan remember her father shares emotional post says no one like you instagram post
Image Source : INSTAGRAM: REALHINAKHANहिना खान ने पिता को किया याद, पुरानी फोटोज शेयर कर कहा: बस आपकी अब ये तस्वीरें ही बची हैं... 

एक तस्वीर, जिसमें हिना के पिता बोट पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, उसे साझा करते हुए हिना ने लिखा- 'मेरे फुल ऑफ लाइफ डैडी।' दूसरी फोटो में लिखा- 'आई लव यू डैड'।

hina khan remember her father shares emotional post says no one like you instagram post
Image Source : INSTAGRAM: REALHINAKHANहिना खान ने पिता को किया याद, पुरानी फोटोज शेयर कर कहा: बस आपकी अब ये तस्वीरें ही बची हैं... 

हिना ने परिवार की भी एक फोटो साझा की है, जिस पर उन्होंने लिखा कि 'मुझे पता है कि आप हमारे साथ हैं। हम हमेशा साथ रहेंगे।' हिना ने ये भी बताया कि कोई उनके पिता जैसा नहीं है। एक तस्वीर के द्वारा अभिनेत्री ने लिखा- 'आप हर मोमेंट की तस्वीरें खींचना बहुत पसंद करते थे, अब हमारे पास सिर्फ यही शेष है।' 

hina khan remember her father shares emotional post says no one like you instagram post
Image Source : INSTAGRAM: REALHINAKHANहिना खान ने पिता को किया याद, पुरानी फोटोज शेयर कर कहा: बस आपकी अब ये तस्वीरें ही बची हैं... 

हिना ने अपने पिता को गले लगाते हुए एक फोटो शेयर की है और लिखा- 'कोई शब्द नहीं है।' इसके साथ ही टूटे हुए दिल वाले इमोजी बनाए हैं। 

आपको बता दें कि जब हिना के पिता का निधन हुआ, उस वक्त वो म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रही थीं। इस दुखद खबर को सुनकर वो तुरंत मुंबई वापस लौटीं। हिना ने हाल ही में बताया कि वो कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गई हैं और इस मुश्किल घड़ी में अपनी मां का दर्द भी साझा नहीं कर पा रही हैं। 

https://www.instagram.com/p/COVdunVLSEQ/?utm_source=ig_web_copy_link

हिना का नया गाना '#PattharWargi' 14 मई को रिलीज हो रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन