1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रुबीना दिलैक ने कैसे मिली कोरोना से लड़ने की शक्ति? जानें

रुबीना दिलैक ने कैसे मिली कोरोना से लड़ने की शक्ति? जानें

 Published : May 25, 2021 11:14 pm IST,  Updated : May 25, 2021 11:14 pm IST

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' की विजेता और अभिनेत्री रुबीना दिलैक कुछ समय पहले कोरोनावायरस महामारी की चपेट में आई हुई थीं। उनका कहना है कि योगाभ्यास से उन्हें धीरे-धीरे ही सही, लेकिन निरंतर ठीक होने में मदद मिली है। 

Rubina Dilaik- India TV Hindi
 रुबीना दिलैक ने कैसे मिली कोरोना से लड़ने की शक्ति?  Image Source : INSTAGRAM/RUBINA DILAIK

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' की विजेता और अभिनेत्री रुबीना दिलैक कुछ समय पहले कोरोनावायरस महामारी की चपेट में आई हुई थीं। उनका कहना है कि योगाभ्यास से उन्हें धीरे-धीरे ही सही, लेकिन निरंतर ठीक होने में मदद मिली है। 

रुबीना कहती हैं, "चूंकि योग एक बहुत ही धीमी और संरचित अभ्यास है इसलिए जब मैं कोरोना से संक्रमित हुई थी तब मैं इसे बरकरार रखने में कामयाब हो पाई थी और योग ने मेरे लिए कमाल कर दिखाया। फेफड़ों से संबंधित व्यायामों को करने के लिए मुझे शुरू में ही काफी मदद मिली, इससे मेरे ऑक्सीजन लेवल में भी सुधार आया।" 

रुबीना ने कहा कि एक दिन उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही थी, काम में उनका मन नहीं लग रहा था। इस दौरान उन्होंने कुछ समय के लिए योगाभ्यास किया, तो उन्हें तुरंत शांति मिली। इससे पूरे हफ्ते भर के लिए उनमें घबराहट जैसे मनोभाव का अंत हो गया। रुबीना जब कोरोना से संक्रमित हुई थी, तब वह शिमला में थीं और वहीं उन्होंने खुद को क्वॉरंटाइन कर लिया था। 

रुबीना दिलैक फिलहाल अपने पति अभिनव  शुक्ला से दूर है। अभिनव कई बार सोशल मीडिया पर यह जाहिर कर चुके हैं कि उन्हें अपनी पत्नी की काफी याद आती है। बता दें अभिनव शुक्ला  फिलहाल रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 की शूटिंग कर रहे हैं। इस शो की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के शहर केपटाउन में हो रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन