1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Indian Idol 12: सोनू कक्कड़ ने गाया नुसरत फतेह अली खान का गाना, यूजर्स बोले-माइक को म्यूट...

Indian Idol 12: सोनू कक्कड़ ने गाया नुसरत फतेह अली खान का गाना, यूजर्स बोले-माइक को म्यूट...

 Published : Jun 15, 2021 07:57 am IST,  Updated : Jun 15, 2021 09:32 am IST

'इंडियन आइडल 12' के लेटेस्ट एपिसोड में नेहा कक्कड़ की सिंगर बहन सोनू कक्कड़ ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने नुसरत साहब का गाना गाया जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

indian idol 12- India TV Hindi
इंडियन आइडल 12 Image Source : INSTAGRAM/#INDIAN IDOL

'इंडियन आइडल 12'  पिछले काफी वक्त से लगातार चर्चा में बना हुआ है। हर दिन से इससे जुड़ा कोई न कोई विवाद खड़ा हो जाता है। अमित कुमार वाले एपिसोड से जुड़ा विवाद अभी तक खत्म नहीं हुआ है और अब सोनू कक्कड़  के एक गाना गाने पर हंगामा मच गया है। दर्शक कंटेस्टेंट्स शनमुख प्रिया और दानिश से खुश नहीं हैं। 

इसी बीच अब शो के लेटेस्ट एपिसोड में नेहा कक्कड़ की बहन सोनू कक्कड़ बतौर गेस्ट जज बनकर पहुंची। यह एपिसोड 'इंडिया की फरमाइश' स्पेशल रहा, जिसमें कंटस्टेंट्स ने फैन्स की रिक्वेस्ट पर गाना गया। कंटेस्टेंट सवाई भट्ट 'तूने क्या कर डाला' गाना गाते हैं और फिर सोनू कक्कड़ से उनके साथ एक गाना गाने की इच्छा जाहिर करते हैं।

सवाई के साथ मिलकर सोनू कक्कड़ ने नुसरत फतेह अली खान का मशहूर गाना ‘मेरे रश्क-ए-कमर’ मंच पर पेश किया लेकिन इस गाने को परफॉर्म करते समय सवाई और सोनू के बीच कोई ताल मेल नहीं नजर आया और उनके सुर भी बुरी तरह से हिल गए। इंडियन आइडल के दर्शकों को यह बात बिलकुल भी पसंद नहीं आईं और उन्होंने सोनू कक्कड़ को उनकी परफॉर्मेंस के लिए ट्रोल करना शुरू किया। इतना ही नहीं आइडल के मेकर्स पर भी दर्शकों की तरफ से टिप्पणियां की जा रही है और जमकर ताने भी कैसे जा रहे हैं। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन