1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. इंडियन आइडल फेम रेणु नागर के बॉयफ्रेंड ने किया सुसाइड, सिंगर ICU में भर्ती

इंडियन आइडल फेम रेणु नागर के बॉयफ्रेंड ने किया सुसाइड, सिंगर ICU में भर्ती

 Published : Aug 28, 2020 09:45 pm IST,  Updated : Aug 28, 2020 09:45 pm IST

इंडियन आइडल फेम सिंगर रेणु नागर आईसीयू में भर्ती हैं। बॉयफ्रेंड के सुसाइड करने के बाद रेणु की तबीयत खराब हो गई थी।

renu nagar- India TV Hindi
रेणु नागर Image Source : INSTAGRAM/RENU_NAGAR_OFFICIAL

इंडियल आइडल फेम सिंगर रेणु नागर आईसीयू में भर्ती में। रेणु के बॉयफ्रेंड रवि नट ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया है। बॉयफ्रेंड की मौत की खबर सुनकर रेणु की तबीयत खराब हो गई है और वह बेहोश हो गईं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेणु राजस्थान के अलवर में रहती हैं।

रेणु की हालत गंभीर है। रेणु के प्रेमी रवि नट के जहरीला पदार्थ खाने के बाद उन्हें अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। रवि ने जहरीला पदार्थ किस कारण खाया इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

आपको बता दें एक महीने पहले रवि और रेणु साथ में घर से फरार हो गए थे। रेणु के पिता ने रवि पर बहला फुसलाकर घर से भगाने का आरोप लगाया था। दोनों पांच दिन पहले ही वापिस लौटे थे। रेणु नागर के बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने रवि को रिहा कर दिया था।  

रवि नट भरतपुर जिले के एक नगर कस्बे का रहने वाला है। वह अलवर में किराए के मकान में रहता था। वह रेणु के घर तबला सीखने आते थे। वहीं दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। रवि नट के नगर कस्बे में परिवार भी है। उनकी पत्नी और दो बच्चे भी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन