1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Indian Idol: सामने आई शो की ट्रॉफी, जानें कब टेलीकास्ट होगा फिनाले

Indian Idol: सामने आई शो की ट्रॉफी, जानें कब टेलीकास्ट होगा फिनाले

 Published : Jul 08, 2021 10:34 pm IST,  Updated : Jul 08, 2021 10:34 pm IST

देश के चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का फिनाले जल्द ही होने वाला है। शो के ट्रॉफी की पहली झलक हाल ही में पेश की गई है।

indian idol- India TV Hindi
Indian Idol: सामने आई शो की ट्रॉफी, कब टेलीकास्ट होगा फिनाले Image Source : INSTAGRAM/SONY TV

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के 12वें सीजन अपने आखिरी पड़ाव में है। जहां एक तरफ इस सीजन को जितना प्यार मिल रहा है उतना इस सीजन को ट्रोल भी किया गया। इंडियन आइडल 12 अब तक सबसे लंबा चलने वाला सीजन बन गया है। खबरों के मुताबिक, शो का फिनाले  जल्द टेलीकास्ट होने वाला है। जल्द ही  ये पता चल जाएगा कि इस सीजन कौन होगा सुरों का सरताज। अब ये देखना रोचक होगा की इस साल बाजी कौन मारता है।

हाल ही में शो की नई ट्रॉफी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ग्रैंड फिनाले किस दिन होगा अभी इसकी तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन शो की ट्रॉफी देख कर इससे यह मालूम होता है कि शो का फिनाले जल्द ही टेलीकास्ट किया जाएगा।

जहां फिनाले डेट को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है वहीं फैंस के मन में शो के विनर का नाम जानने को लेकर बेहद उत्सुकता है। अब आने वाले एपिसोड में बतौर गेस्ट दिग्गज सिंगर आशा भोसले नजर आने वाली हैं।आशा भोसले के आने के साथ फिनाले की रेस की शुरुआत भी होगी। आने वाले एपिसोड में यादगार और एवरग्रीन गाने गाते कंटेस्टेंट नजर आएंगे।

साथ ही 'इंडियन आइडल 12' शो की विनर ट्रॉफी कैसी होगी इसका भी खुलासा हो गया है। आने वाले एपिसोड में आशा भोसले शो की ट्रॉफी से पर्दा उठाएंगी।  इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर बनने रेस में में पवनदीप राजन, अरुणिता कंजीलाल, शनमुखप्रिया, निहाल, मोहम्मद दानिश, आशीष कुलकर्णी, सयाली कांबले शामिल हैं।

शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जहां पवनदीप राजन को आशा भोसले के संग डांस करते हुए देखा गया। पवनदीप ने आशा भोसले को घुटनों पर बैठकर प्रपोज भी किया। पवनदीप के परफॉर्मेंस से आशा भोसले काफी इंप्रेस नजर आईं। आशा भोसले के आने के साथ फिनाले की रेस की शुरुआत भी होगी।आशा भोसले भी 'इंडियन आइडल 12' के मंच पर खूब एन्जॉय करेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन