1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Indian Idol: अब शो का हिस्सा नहीं होंगे विशाल ददलानी, होस्ट आदित्य नारायण ने बताई वजह

Indian Idol: अब शो का हिस्सा नहीं होंगे विशाल ददलानी, होस्ट आदित्य नारायण ने बताई वजह

 Published : Jun 01, 2021 07:15 pm IST,  Updated : Jun 01, 2021 07:15 pm IST

सोनी टीवी का चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल इन दिनों सुर्खियों में है। शो को लेकर बीते दिनों काफी कुछ सुनने को मिला था। शो को लेकर आदित्य नारायण ने कई खुलासे किए थे। 

VISHAL DADLANI- India TV Hindi
Indian Idol: अब शो का हिस्सा नहीं होंगे विशाल ददलानी Image Source : INSTAGRAM/VISHALDADLANI

सोनी टीवी का चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल इन दिनों सुर्खियों में है। शो को लेकर बीते दिनों काफी कुछ सुनने को मिला था। शो को लेकर आदित्य नारायण ने कई खुलासे किए थे। इंडियन आईडल शो में नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी जो जज के रूप में नजर आते रहे हैं। 

चूंकि मुंबई में कोरोनावायरस के फैले संक्रमण के चलते लागू किए गए लॉकडाउन के बाद, शो के निर्माता इसे मुंबई से दूर दमन में शूट कर रहे हैं। मुंबई से शो के सेट की काफी दूरी होने की वजह से अब जज के रूप में नजर आ चुके विशाल ददलानी शो का हिस्सा शायद नहीं होंगे। 

इस बारे में खुद शो के होस्ट आदित्य नारायण ने एक इंटरव्यू में बताया है कि विशाल ददलानी अब इस शो का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने कहा है कि विशाल ददलानी को उनके माता-पिता की चिंता सताने लगी है, जिस वजह से वह इस शो का हिस्सा नहीं हो पाएंगे। उनके लिए मुंबई से और दमन जहां पर फिलहाल शो की शूटिंग हो रही है, उसकी दूरी काफी है। 

विशाल ददलानी मुंबई से लोनावला में रहते हैं और वहां से दमन की दूरी काफी ज्यादा है। कोरोनावायरस के फैले संक्रमण के चलते विशाल ददलानी को अपने माता-पिता की चिंता काफी सता रही है, उन्हें ऐसा लग रहा है कि कहीं उनकी आने जाने की वजह से उनके माता-पिता को किसी तरह की स्वास्थ्य समस्याएं ना हो जाए। 

एहतियाती तौर पर विशाल ददलानी का ऐसा करना शायद उनकी माता-पिता के लिए बहुत जरूरी है। मगर यदि ऐसा सच है तो शो के जज के तौर पर उन्हें काफी मिस किया जाएगा। 

 
शो के मौजूदा जजों की बात करें तो अनु मलिक और मनोज मुंतशिर फिलहाल जज की शोभा बढ़ा रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि नेहा कक्कड़ फिलहाल शो में वापसी कर लेंगी। मगर विशाल ददलानी के शो में नहीं होने की वजह से  उनके फैंस जरूर होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन