1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. इस प्यार को क्या नाम दूं' फेम एक्टर बरुण सोबती के घर आई नन्ही परी, रखा ये प्यारा सा नाम

इस प्यार को क्या नाम दूं' फेम एक्टर बरुण सोबती के घर आई नन्ही परी, रखा ये प्यारा सा नाम

 Published : Jul 06, 2019 01:15 pm IST,  Updated : Jul 06, 2019 02:06 pm IST

 टीवी के फेमस सीरियल इस प्यार का क्या नाम दूं?(Iss pyar ko kya naam doon) फेम वरुण सोबती के घर 8 साल बाद नन्हा मेहमान आ गया है। जी हां बरुण पिता बन हए है। उनके घर नन्ही परी आई है।

Varun sobti- India TV Hindi
Varun sobti

नई दिल्ली: टीवी के फेमस सीरियल इस प्यार का क्या नाम दूं? फेम वरुण सोबती के घर 8 साल बाद नन्हा मेहमान आ गया है। जी हां बरुण पिता बन हए है। उनके घर नन्ही परी आई है।  बेटी का जन्म 28 जून को हुआ था। उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'सिफत' रखा है। जिसका मतलब होता है 'गुण'

 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बरुण की बेटी का जन्म 28 जून को हुआ। उन्होंने अपनी बेटी का नाम सिफत रखा है। इसका मतलब है 'गुण'। बरुण ने कहा कि पिता बनने की खुशी को वह शब्दों में बयान नहीं कर सकते हैं।   

आपको बता दें कि बरुण की पत्नी पश्मीन की बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी। जिसमें  गौतम हेगड़े, सनाया ईरानी, करण वाही, अक्षय डोगरा, आभास मेहता, दलजीत कौर सहित कई स्टार्स सम्मिलित हुए थे।

आपको बता दें कि बरुण और पश्मीन की शादी साल 2010 में हुई थी। दोनों एक-दूसरे को स्कूल के समय से जानते थे।

बरुण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इस प्यार का क्या नाम दूं 3? में नजर आए थे।

ये भी पढ़ें-

बुर्का पहनकर नंगे पांव फ्रेंड्स के साथ मजार पहुंचीं हिना खान, होमटाउन कश्मीर में इस तरह बिता रही हैं वक्त

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने लगाई कैब ड्राइव को झाड़, कर रहा था ये हरकत

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन