Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'इश्कबाज' सीरियल की इस फेमस एक्ट्रेस को हुआ कोरोना वायरस, अस्पताल में हैं एडमिट

'इश्कबाज' सीरियल की इस फेमस एक्ट्रेस को हुआ कोरोना वायरस, अस्पताल में हैं एडमिट

Written by: India TV Entertainment Desk
Published : Jul 15, 2020 11:08 am IST, Updated : Jul 15, 2020 11:08 am IST

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है और फैंस से खुद का बचाव करने की सलाह भी।

'इश्कबाज' सीरियल की श्रेणु पारीख कोरोना वायरस से संक्रमित- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @SHRENUPARIKHOFFICIAL 'इश्कबाज' सीरियल की श्रेणु पारीख कोरोना वायरस से संक्रमित

'इस प्यार को क्या नाम दूं?', 'इश्कबाज' और 'एक भ्रम: सर्गुण संपन्न' जैसी टीवी सीरियल्स में नज़र आ चुकी एक्ट्रस श्रेणु पारीख कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वो अस्पताल में हैं और कोविड-19 से धीरे-धीरे रिकवर हो रही हैं। 

श्रेणु पारीख ने सोशल मीडिया पर लिखा, "सभी को हैलो.. कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हूं.. और अब अस्पताल में धीरे-धीरे रिकवर हो रही हूं। मेरे और परिवार के लिए दुआ करिएगा। मैं उन सभी कोरोना वॉरियर्स का धन्यवाद कहना चाहती हूं, जो इस डराने वाले समय में भी मरीजों की सेवा में जुटे हुए हैं।"

पार्थ समथान के बाद 'कसौटी' की 'प्रेरणा' के कोरोना संक्रमित होने की खबर, एक्ट्रेस ने बताया सच

श्रेणु ने ये भी लिखा कि, "बहुत ज्यादा ध्यान रखने के बावजूद मैं इस बिना दिखने वाले शैतान की चपेट में आ गई हूं। प्लीज अपना बहुत ध्यान रखें और खुद का बचाव करें।"

बता दें कि कोरोना ने अब टीवी और फिल्मी दुनिया में दस्तक दे दी है। हाल ही में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन इसकी चपेट में आ गए। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की मां, भाई, भाभी और भतीजी को भी कोविड 19 हो गया है। रेखा के सिक्योरिटी गार्ड्स की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

टीवी की दुनिया की बात करें तो 'कसौटी जिंदगी की 2' के एक्टर पार्थ समथान भी कोरोना के शिकार हो गए हैं, जबकि इसी सीरियल में काम करने वाली एरिका फर्नांडिस की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement