1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14: बेघर होते ही जैस्मीन भसीन ने शेयर किया पोस्ट, अली गोनी के लिए लिख दी ये बात

Bigg Boss 14: बेघर होते ही जैस्मीन भसीन ने शेयर किया पोस्ट, अली गोनी के लिए लिख दी ये बात

 Published : Jan 11, 2021 11:22 am IST,  Updated : Jan 11, 2021 11:49 am IST

घर से निकलने के बाद जैस्मीन ने अपने फैंस के लिए पोस्ट शेयर किया है। दर्शकों द्वारा इतना प्यार मिलने पर वो बेहद खुश हैं।

Jasmine Bhasin shares post after eviction from Bigg Boss 14 - India TV Hindi
बिग बॉस से एविक्शन के बाद जैस्मीन भसीन ने शेयर किया पोस्ट Image Source : INSTAGRAM: JASMINBHASIN2806

मशहूर एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन पॉपलुर रिएलिटी शो बिग बॉस 14 से जब से बेघर हुई हैं, तभी से ही सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड हो रही हैं। उनके फैंस अभी तक यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि अब शो का हिस्सा नहीं हैं। घर से निकलने के बाद जैस्मीन ने अपने फैंस के लिए पोस्ट शेयर किया है। दर्शकों द्वारा इतना प्यार मिलने पर वो बेहद खुश हैं। उन्होंने फैंस से अपने दोस्त अली गोनी का सपोर्ट करने की गुजारिश की है। 

जैस्मीन भसीन ने इंस्टाग्राम पर लिखा- उन सभी खूबसूरत लोगों के लिए, जिन्होंने बिग बॉस के घर में रोलर कोस्टर वाले सफर में मेरे अच्छे और बुरे वक्त में साथ दिया। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मैं सभी से प्यार करती हूं। इतना प्यार देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए। आपने मेरे सफर को आसान बना दिया। अपनी जिंदगी में आप सभी को पाकर मैं धन्य हूं। आपके सपोर्ट के बिना मैं कुछ नहीं कर पाती।'

Bigg Boss 14 10 Jan UPDATES: घर से बेघर हुईं जैस्मिन भसीन, अली गोनी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

एक्ट्रेस ने आगे लिखा- '2 मिलियन से ज्यादा #BringJasminBhasinBack ट्वीट के साथ आपने अपने स्ट्रेंथ को दिखा दिया। मैं एक ही समय पर हैरान और आभारी हूं।'

जैस्मीन ने अली गोनी को वोट करने के लिए अपने फैंस से अपील की है। उन्होंने लिखा- 'मैं बाहर आ गई हूं, लेकिन अली अभी भी अंदर है। वो शायद सोच रहा होगा कि वो अकेला हो गया है, लेकिन आइये एक साथ मिलकर अली गोनी को सपोर्ट करते हैं। हमें अली को ट्रॉफी जीतने के लिए जिताना होगा। #JasLy'

Bigg Boss 14: इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं राखी सावंत की मां, भाई ने खुद किया खुलासा

बता दें कि अली गोनी अपनी दोस्त जैस्मीन भसीन का सपोर्ट करने के लिए घर के अंदर कंटेस्टेंट बनकर गए थे। अब घर में रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, अर्शी खान, विकास गुप्ता, राखी सावंत, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, एजाज खान और सोनाली फोगाट एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन