1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बेटी अनायरा को गोद में लेकर डांस करते नजर आए कपिल शर्मा, देखें क्यूट सा वीडियो

बेटी अनायरा को गोद में लेकर डांस करते नजर आए कपिल शर्मा, देखें क्यूट सा वीडियो

 Published : Dec 31, 2020 12:22 pm IST,  Updated : Dec 31, 2020 12:24 pm IST

कॉमेडियन कपिल शर्मा की प्यारी सी बेटी अनायरा का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह काफी क्यूट नजर आ रही है।

बेटी अनायरा को गोद में लेकर डांस करते नजर आए कपिल शर्मा, देखें क्यूट सा वीडियो- India TV Hindi
बेटी अनायरा को गोद में लेकर डांस करते नजर आए कपिल शर्मा, देखें क्यूट सा वीडियो Image Source : INSTAGRAM/KAPILSHARMA

कॉमेडियन कपिल शर्मा की प्यारी सी बेटी अनायरा इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो क्रिसमस के खास मौके का है।

कपिल शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी बेटी अनायरा के साथ क्यूट डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अनायरा बेहद क्यूट लग रही हैं। वह पिंक कलर के आउटफिट्स में नजर आ रही हैं। हाल में ही कपिल शर्मा ने इस वीडियो को हार्ट इमोजी के साथ इंस्टाग्राम स्टेट्स में शेयर किया था।

मनीष मल्होत्रा के घर हुई न्यू ईयर डिनर पार्टी, कार्तिक आर्यन, जैकलीन फर्नांडीज और जाह्नवी समेत ये सितारे हुए शामिल

हाल में ही कपिल शर्मा से क्रिसमस डे के खास मौके पर अनायरा की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें वह सांता लुक में नजर आ रही हैं।

हाल ही में कपिल की बेटी अनायरा एक साल की हुई है, और कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में बर्थडे गर्ल अनायरा पिंक कलर की फ्रॉक में बिल्कुल राजकुमारी लग रही हैं। अनायरा ने पिंक कलर के शूज पहने हैं और सिर पर ताज लगाया हुआ है।

KBC 12: पति का कर्ज चुका कर सम्मान वापस पाने के लिए डटी महिला, आज बन सकती हैं करोड़पति

कपिल शर्मा ने ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है- ''पहले दिन पर हमारी लाडो को इतना प्यार और आशीर्वाद भेजने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद- गिन्नी और कपिल।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन