1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कपिल शर्मा ने कोरोना मरीजों की मदद के लिए बढ़ाए मदद के हाथ, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

कपिल शर्मा ने कोरोना मरीजों की मदद के लिए बढ़ाए मदद के हाथ, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

 Published : May 26, 2021 07:31 am IST,  Updated : May 26, 2021 07:52 am IST

कपिल शर्मा कोविड मरीजों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने आर्ट ऑफ लिविंग के साथ मिलकर महामारी को दौरान जुरूरतमंदों तक सेवाएं पहुंचाने का फैसला लिया है।

kapil sharma - India TV Hindi
कपिल शर्मा Image Source : INSTAGRAM/KAPILSHARMA

कोरोना महामारी से लड़ाई के दौरान कई बड़े अभिनेताओं ने लोगों की मदद के लिए अपना योगदान किया। अब कॉमेडियन कपिल शर्मा भी कोरोना पेशेंट्स की मदद के लिए आगे आए हैं। देश में ऑक्सीजन की कमी की वजह से अब कपिल ने आर्ट ऑफ लिविंग के साथ मिलकर इस समस्या से लड़ने का फैसला लिया है। इस फाउंडेशन के जरिए मोबाइल ऑक्सीजन सेवा शुरू की गई है। इसके जरिए गांव में भी ऑक्सीजन पहुंचाया जाएगा। 

विराट-अनुष्का ने 16 करोड़ की दवाई दिलाकर बचाई मासूम की जान, पेरेंट्स ने कहा- जो किया, वो...

इसके अलावा हॉस्पिटल में बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर्स, एम्बुलेंस, इम्यूनिटी किट या डॉक्टर की मदद की जरूरत है तो यहां से आपकी मुश्किल आसान हो जाएगी। कपिल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम उकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए इस जानकारी को साझा किया है। पोस्ट शेयर करते हुए कपिल ने लिखा- कोविड रिलीफ सेवा, मिशन जिंदगी। 

पोस्ट में शेयर किए गए एक पोस्टर में कपिल के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर नजर आ रही हैं। इससे ये साफ है कि भूमि भी कोरोना मरीजों की लगातार मदद कर रही हैं। भूमि ने भी अपने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है- 'मिशन जिंदगी का उद्देश्य कोरोना वायरस के खिलाफ हमारी लड़ाई में सभी आवश्यक संसाधनों पर लोगों तक जानकारी पहुंचाना है। हमें उम्मीद है कि यह कई लोगों की मदद कर सकता है'। 

 फैंस कर रहे थे सोनू सूद के पोस्टर का अभिषेक, अभिनेता ने की ये रिक्वेस्ट

देरी से शुरू होगा कपिल शर्मा शो

कपिल शर्मा शो का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। कुछ महीने पहले लॉकडाउन के दौरान ये शो बंद हो गया था। हालांकि उस वक्त कहा गया था कि शो जल्द ही ऑनएयर होगा और इस बार नए फॉर्मेट के साथ शो की वापसी होगी। लेकिन अब खबर आई है कि शो थोड़ा देरी से शुरू होगा।

पहले शो जून से शुरू होने वाला था, लेकिन अब नया अपडेट ये है कि शो 21 जुलाई से शुरू होगा। कपिल के साथ बाकी टीम भी वही रहेगी। भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती और चन्दन प्रभाकर शो का हिस्सा होंगे। हालांकि इस बार ऑडियंस होगी या नहीं इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

दरअसल, लॉकडाउन में जब शो आता था तब कोविड की वजह से शो में ऑडियंस नहीं थी। ऑडियंस की जगह शो में उनके पोस्टर्स रखे गए थे। सिर्फ अर्चना पूरन सिंह अपनी सीट पर बैठी होती थीं और आस-पास दर्शकों के पोस्टर्स रहते थे। 

पढ़ें बॉलीवुड से जुड़ा अन्य खबरें- 

‘कृष्ण’ के किरदार में अपनी मुस्कान से लोगों का दिल जीतने वाले यह कलाकार आज कहां हैं?

'बैजू बावरा' के लिए क्या दीपिका पादुकोण को कास्ट करेंगे संजय लीला भंसाली? जानें वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन