1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बैजू बावरा' के लिए क्या दीपिका पादुकोण को कास्ट करेंगे संजय लीला भंसाली? जानें वजह

'बैजू बावरा' के लिए क्या दीपिका पादुकोण को कास्ट करेंगे संजय लीला भंसाली? जानें वजह

 Published : May 25, 2021 06:10 pm IST,  Updated : May 25, 2021 06:10 pm IST

बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली अपनी अलग फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि संजय लीला भंसाली अपनी अगली फिल्म 'बैजू बावरा' के ऊपर काम कर रहे हैं।

Deepika Padukone- India TV Hindi
 'बैजू बावरा' के लिए क्या दीपिका पादुकोण को कास्ट करेंगे संजय लीला भंसाली?  Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली अपनी अलग फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि संजय लीला भंसाली अपनी अगली फिल्म 'बैजू बावरा' के ऊपर काम कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने इस फिल्म की ब्लूप्रिंट को तैयार कर लिया है। हालांकि, फिल्म की कास्ट के लिए उनकी खोज जारी है। 

संजय लीला भंसाली की फिल्मों का ट्रेंड देखें तो उनके चंद पसंदीदा कलाकारों में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शीर्ष पर आते हैं और बैजू बावरा में अभिनेत्री के रोल का किरदार निभाने के लिए उनकी नजर बहुत हद तक दीपिका पादुकोण के ऊपर है। इसके पीछे भी कई खास वजह हैं। 

साल 2013 में संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' को रिलीज किया था इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी खास तौर पर लोगों को पसंद आई और यहीं से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का प्यार परवान चढ़ा। संजय लीला भंसाली को दोनों की केमिस्ट्री का काफी फायदा मिला और उनकी लगातार कई फिल्में हिट होती रही। 

साल 2015 में संजय लीला भंसाली ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को कास्ट कर एक और सुपर हिट दी।  फिल्म का नाम था 'बाजीराव मस्तानी'। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बाजीराव और मस्तानी का किरदार निभा कर अपनी शानदार केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीत लिया। 

तीसरी बार संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म पद्मावत में दीपिका पादुकोण को लीड रोल में कास्ट किया और इस फिल्म ने इतिहास रच दिया। दीपिका पादुकोण की एक्टिंग को लोगों ने काफी सराहा। एक तरह से कहें तो दीपिका पादुकोण अब संजय लीला भंसाली के लिए लकी चार्म की तरह हो गई हैं।

अब संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म बैजू बावरा के ऊपर काम कर रहे हैं,  ऐसा बताया जा रहा है कि संजय लीला भंसाली, दीपिका पादुकोण को लीड रोल के तौर पर कास्ट करना चाहते हैं। सब कुछ ठीक रहा तो दीपिका पादुकोण इस फिल्म में डाकू रूपमती का किरदार निभा सकती हैं। 

हालांकि, इस बात की भी सुगबुगाहट थी कि संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण के बीच कुछ अनबन हो गए थी।  संजय लीला भंसाली ने फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और हीरा मंडी में दीपिका पादुकोण के लिए चंद छोटे रोल ऑफर किए थे लेकिन उन्होंने इस रोल के लिए मना कर दिया था।  जिसके चलते संजय लीला भंसाली दीपिका पादुकोण से नाराज चल रहे थे, मगर ऐसा बताया जा रहा है कि आप दोनों के बीच में स्थिति पहले से सुधर चुकी है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन