1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कपिल शर्मा ने लिया भारती सिंह का मजेदार इंटरव्यू, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हंसी से लोट-पोट

कपिल शर्मा ने लिया भारती सिंह का मजेदार इंटरव्यू, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हंसी से लोट-पोट

 Published : Sep 03, 2020 09:44 am IST,  Updated : Sep 03, 2020 09:44 am IST

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भारती सिंह का मजेदार इंटरव्यू लिया है। जिसे देखकर आप हंसी से लोट-पोट हो जाएंगे।

kapil sharma and bharti singh- India TV Hindi
कपिल शर्मा और भारती सिंह का मजेदार वीडियो Image Source : INSTAGRAM/KAPILSHARMA

कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी टाइमिंग से सभी के चेहरे पर हंसी ले आते हैं। कपिल और उनकी टीम द कपिल शर्मा शो में सभी को स्टेज पर खूब हंसाती है। स्टेज के अलावा बैक स्टेज भी कपिल शर्मा शो की टीम मस्ती करती रहती है। कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर भारती सिंह के साथ एक प्यारी सी वीडियो शेयर की है। जिसमें वह मजेदार तरीके से भारती का इंटरव्यू लेते नजर आ रहे हैं। कपिल शर्मा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-  पब्लिक डिमांड पर एक बार फिर लाइव इंटरव्यू। 

कपिल ने वीडियो बनाते हुए अजीब से फिल्टर का इस्तेमाल किया है। कपिल कहते हैं तितली उर्फ भारती सिंह उनसे जबरदस्ती इंटरव्यू लेने के लिए कह रही हैं। इस पर  भारती कहती हैं वह फैन्स को एक सीक्रेट बताना चाहती हैं। जब कपिल उनसे पूछते हैं कि क्या सीक्रेट, वह कहती हैं आज मैं नहाई नहीं हूं।

कपिल शर्मा के इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है। पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने लिखा- LOL। वहीं मुक्ति मोहन ने लिखा- बेस्ट हो आप दोनों।

लॉकडाउन के बाद कपिल शर्मा शो दोबारा शुरू हो चुका है। यह शो दर्शकों का दिल जीत रहा है। लॉकडाउन के बाद शूटिंग बिना लाइव ऑडियन्स के हो रही है। नए एपिसोड के पहले गेस्ट सोनू सूद थे। लॉकडाउन में सोनू सूद प्रवासी मजदूरों के मसीहा बन गए हैं। उन्होंने शो में कई किस्से सुनाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन