1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. तानाजी के प्रमोशन के लिए अजय देवगन ने दी रिश्वत! कपिल शर्मा ने बना लिया वीडियो

तानाजी के प्रमोशन के लिए अजय देवगन ने दी रिश्वत! कपिल शर्मा ने बना लिया वीडियो

 Published : Dec 17, 2019 12:16 pm IST,  Updated : Dec 17, 2019 12:33 pm IST

कपिल शर्मा के फिल्म प्रमोशन औऱ अजय देवगन के बढ़िया सेंस ऑफ ह्यूमर का नतीजा है ये वीडियो। कपिल ने इसे बढ़िया कैप्शन भी दिया है।

kapil sharma show- India TV Hindi
कपिल शर्मा शो

कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो में कॉमेडी के साथ साथ फिल्मों को प्रमोट भी करते रहते हैं। हाल ही में अपनी सौंवी फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर को प्रमोट करने के लिए अजय देवगन जब कपिल शर्मा को शो में आए थे तो उन्होंने कपिल के साथ मिलकर एक मजाकिया वीडियो बनाया जिसे कपिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया औऱ वीडियो बेहद पसंद किया जा रहा है।

कपिल शर्मा ने इस मजाकिया वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है - 'करप्शन इज एवरीव्हेयर'

कपिल शर्मा ने शादी की पहली सालगिरह पर शुभकामनाओं के लिए फैन्स को कहा- शुक्रिया

पिछले दिनों अजय देवगन तान्हाजी के प्रमोशन के लिए कई लोगों को साथ कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे। कपिल औऱ अजय के बीच काफी अच्छी ट्यूनिंग है। अजय इससे पहले भी कई बार कपिल के शो पर आ चुके हैं। दोनों के  बीच जबरदस्त ट्यूनिंग होने का फायदा ये हुआ कि इन्होंने शो के सेट के पीछे आपस में मिलकर फिल्म को प्रमोट करने का नया आइडिया निकाला और साथ ही में एक संदेश भी दे डाला।

'बंटी और बबली 2' में दिखेगी ये जोड़ी, 'गली ब्वॉय' के एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और नई हिरोइन के साथ शुरू हुई शूटिंग

वीडियो में दिखाई देता है कि कपिल शर्मा अजय देवगन की फिल्म तानाजी को प्रमोट करते हुए  बता रहे हैं कि फिल्म बहुत अच्छी है, आपके अपने अजय देवगन की है, जरूर देखिएगा। इसके बाद अजय देवगन आते हैं कैमरा  बंद करने को कहते हैं, लेकिन कैमरा बंद नहीं होता और उसी दौरान अजय जेब से कुछ रुपए निकाल कर कपिल शर्मा को देते हैं। कपिल पैसे गिनकर कहते हैं कि बात तो 1200 की हुई थी और अजय इसके साथ ही वहां से निकल जाते हैं। 

कपिल ने इस मजाकिया वीडियो को जबरदस्त कैप्शन दिया है, उन्होंने लिखा है - करप्शन हर जगह है।

ऑस्कर की रेस से बाहर हुई रणवीर सिंह की 'गली ब्वॉय', बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म कैटेगरी में ये 10 फिल्में हुईं शॉर्टलिस्ट 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन