1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कपिल शर्मा के शो में आ रहे हैं महाभारत के कलाकार, 'भीष्म' ने कहा- ''हमें तो बुलाया नहीं''

कपिल शर्मा के शो में आ रहे हैं महाभारत के कलाकार, 'भीष्म' ने कहा- ''हमें तो बुलाया नहीं''

 Published : Sep 21, 2020 03:52 pm IST,  Updated : Sep 21, 2020 03:54 pm IST

कपिल का ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और उसमें उन्होंने पूछा है- आज महाभारत के एक्टर्स आ रहे हैं, कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो कमेंट में भेज दें। धन्यवाद।

kapil sharma- India TV Hindi
kapil sharma Image Source : INSTAGRAM/KAPILSHARMA

नई दिल्ली: मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में इस हफ्ते मशहूर सीरियल 'महाभारत' के कलाकार मेहमान बनकर आने वाले हैं। कपिल शर्मा ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है और सोशल मीडिया पर फैन्स से पूछा है कि उनसे क्या सवाल पूछना चाहेंगे आप लोग? कपिल का ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और उसमें उन्होंने पूछा है- आज महाभारत के एक्टर्स आ रहे हैं, कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो कमेंट में भेज दें। धन्यवाद। 

इस ट्वीट पर अभिनेता आरव चौधरी ने कपिल से कहा- हमें तो नहीं बुलाया। फैंस इस कमेंट पर खूब रिप्लाई कर रहे हैं। बता दें, कपिल के शो में महाभारत के वो सितारे आ रहे हैं जो दूरदर्शन में आता था, जबकि आरव चौधरी स्टार प्लस वाले महाभारत में भीष्म बनते थे।

वहीं बहुत सारे फैन्स कपिल से महाभारत के कलाकारों के लिए अपने सवाल रख रहे हैं।

एक फैन ने लिखा- कपिल जी नमस्कार! मेरा कोई सवाल नहीं है बस हो सके तो मेरी तरफ़ से उन्हें इतना कह देना “आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद अपने किरदार इतनी ख़ूबसूरती से निभाने के लिए की हम आज भी उन्हें उनके असली नाम से कम और महाभारत के उनके किरदार के नाम से ज़्यादा जानते है!

एक फैन ने लिखा है- कपिल भैया जी अगर आपको याद रह जाए तो महाभारत के सभी कलाकारों को मेरी तरफ़ से बहुत अच्छे अभिनय के लिए बधाई व धन्यवाद बोल देना। मैंने बहुत दिल से महाभारत सीरियल को देखा है भगवान कृष्ण का किरदार जिन्होंने निभाया है उनको चरण स्पर्श ज़रूर बोलना और आपको बहुत सारा प्यार,आदर व प्रणाम।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन