1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कपिल शर्मा ने शेयर की बेटी अनायरा के साथ बेहद प्यारी तस्वीर

कपिल शर्मा ने शेयर की बेटी अनायरा के साथ बेहद प्यारी तस्वीर

 Published : Aug 20, 2020 02:54 pm IST,  Updated : Aug 20, 2020 03:17 pm IST

कपिल शर्मा ने बेटी की तस्वीर के साथ जो कैप्शन लिखा है वो आपका दिल जीत लेगा।

कपिल शर्मा, kapil sharma- India TV Hindi
कपिल शर्मा ने शेयर की बेटी अनायरा के साथ बेहद प्यारी तस्वीर Image Source : INSTAGRAM- KAPIL SHARMA

टीवी के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर पिछले साल दिसंबर में बेटी अनायरा का जन्म हुआ था। कपिल अपनी बेटी के काफी करीब हैं और शो में भी बेटी का जिक्र करते हैं। कपिल शर्मा ने आज सोशल मीडिया पर अपनी बेटी अनायरा संग बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है। तस्वीरके साथ कपिल ने बेहद प्यारा कैप्शन भी लिखा है, कैप्शन आपका दिल जीत लेगा। कपिल ने लिखा है- मेरे हाथ मैंने जितनी चीजें पकड़ी हैं तुम उनमें सबसे अच्छी हो। भगवान का शुक्रिया इस खूबसूरत तोहफे के लिए।

कपिल शर्मा ने की सोनू सूद की तारीफ, लिखा- फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई पर असल जिंदगी में हीरो हो

कपिल शर्मा ने साल 2018 में कॉलेज फ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की थी। शादी के एक साल बाद दोनों के घर नन्हीं अनायरा ने जन्म लिया। नवरात्र के मौके पर कपिल ने बेटी की ये तस्वीर शेयर की थी।

कपिल का द कपिल शर्मा शो लॉकडाउन के बाद दोबारा शुरू हो चुका है। शो में पहले मेहमान सोनू सूद थे, बाद में कुणाल खेमू, सलीम सुलेमान जैसे सितारे भी कपिल के शो में मेहमान बनकर पहुंच चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन