1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कपिल शर्मा गिन्नी चतरथ के साथ Babymoon पर जाने की तैयारी में, शो से लेंगे ब्रेक

कपिल शर्मा गिन्नी चतरथ के साथ Babymoon पर जाने की तैयारी में, शो से लेंगे ब्रेक

 Published : Jul 06, 2019 01:30 pm IST,  Updated : Jul 06, 2019 02:10 pm IST

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) के साथ Baby moon पर जाने का प्लान बना रहे हैं। इसके लिए वो शो से छोटा सा ब्रेक लेंगे।

kapil sharma- India TV Hindi
kapil sharma Image Source : GOOGLE

The Kapil Sharma Show के होस्ट औऱ मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपने शो से जल्द ही छोटा से ब्रेक लेने वाले हैं। बताया जा रहा है कि कपिल शर्मा अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) ) के साथ बेबीमून पर जाने का प्लान बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि गिन्नी तीन से चार महीने की प्रेग्नेंट हैं औऱ कपिल शर्मा के ऊपर उनका हनीमून भी ड्यू है। 

Bday Spl: लंच करते करते यूं बदली रणवीर सिंह की लाइफ और दीपिका बन गई उनकी वाइफ

दरअसल दिसंबर में शादी करने के बाद कपिल शर्मा अपने कमबैक शो में व्यस्त हो गए औऱ वो गिन्नी के साथ प्रापर हनीमून पर भी नहीं जा पाए थे। कपिल शर्मा को इस बात का अफसोस है कि शादी के बाद से वो गिन्नी को प्रापर समय भी नहीं दे पा रहे हैं हालांकि गिन्नी ने कपिल की व्यस्तता को देखते हुए संयम रखा है और वो पूरी तरह कपिल के साथ हैं।

सूत्रों के मुताबिक कपिल करीब दस दिन के लिए कनाडा जाकर गिन्नी के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। यूं भी सूत्र इसे बेबीमून कह रहे हैं और कपिल खुद कई महीनों से रिलेक्स नहीं कर पा रहे थे।

Bollywood में मिडिल क्लास को प्रमोट करने में लगे हैं ये तीन एक्टर, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव के साथ तीसरा कौन

कपिल सोनी चैनल पर द कपिल शर्मा शो को होस्ट करते हैं। हालांकि उनका कमबैक शानदार रहा लेकिन पिछले कुछ दिनों में शो की टीआरपी में कुछ गिरावट आई है। इधर कपिल के शो में चिंकी मिंकी नाम से दो जुड़वां बहनों की एंट्री हुई है औऱ दोनों ही दर्शकों को मनोरंजन कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन