1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कसौटी जिंदगी की 2 नया टीजर: करण पटेल का 'मिस्टर बजाज' के रूप में दिखा स्वैग

कसौटी जिंदगी की 2 नया टीजर: करण पटेल का 'मिस्टर बजाज' के रूप में दिखा स्वैग

 Published : Jul 16, 2020 11:50 am IST,  Updated : Jul 16, 2020 11:51 am IST

कसौटी जिंदगी की 2 के नए एपिसोड 13 जुलाई से दिखाए जा रहे हैं। अब सीरियल में मिस्टर बजाज की एंट्री होने वाली है।

karan patel new teaser as mr bajaj- India TV Hindi
'कसौटी जिंदगी की 2' में होने वाली है करण पटेल की एंट्री Image Source : INSTAGRAM: @KARAN9198

महीनों बाद टीवी सीरियल्स की शूटिंग शुरू हो गई है। अब फैंस को नए एपिसोड देखने को मिल रहे हैं। एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 के भी नए एपिसोड टेलीकास्ट होने लगे हैं और शो में नए मिस्टर बजाज की एंट्री भी होने वाली है। एकता कपूर ने हाल ही में नया टीजर शेयर किया है, जिसमें करण पटेल फुल स्वैग देखने को मिल रहा है। 

एकता कपूर ने लिखा, "मिस्टर बजाज के साथ हमेशा सब सही होता रहा है। स्वैग लेवल पहले की तरह.. नाम करण पहले की तरह.. सॉरी ऋषभ पहले की तरह।"

'कसौटी जिंदगी..' की आमना शरीफ के स्टाफ मेंबर को हुआ कोरोना, एक्ट्रेस की रिपोर्ट आई निगेटिव

बता दें कि इससे पहले मिस्टर बजाज का रोल करण सिंह ग्रोवर निभा रहे थे। अब उन्हें करण पटेल ने रिप्लेस कर दिया है। उन्होंने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नया टीजर शेयर किया और लिखा कि "सबसे कंफर्टेबल कॉम्बिनेशन के साथ काम करना सबसे स्पेशल होता है।"

बिग बॉस 13 की हिमांशी खुराना ने कराया कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट पॉजिटिव होने की फैली अफवाह

गौरतलब है कि पार्थ समथान के कोविड पॉजिटिव होने के बाद अन्य सभी स्टार्स का कोरोना टेस्ट हुआ। एरिका फर्नांडिस, आमना शरीफ, शुभावी चौकसे और पूजा बैनर्जी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन