1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'कसौटी जिंदगी..' की आमना शरीफ के स्टाफ मेंबर को हुआ कोरोना, एक्ट्रेस की रिपोर्ट आई निगेटिव

'कसौटी जिंदगी..' की आमना शरीफ के स्टाफ मेंबर को हुआ कोरोना, एक्ट्रेस की रिपोर्ट आई निगेटिव

 Published : Jul 16, 2020 10:58 am IST,  Updated : Jul 16, 2020 10:59 am IST

आमना शरीफ ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। वो 'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका का रोल निभा रही हैं।

आमना शरीफ के स्टाफ मेंबर को हुआ कोरोना- India TV Hindi
आमना शरीफ के स्टाफ मेंबर को हुआ कोरोना Image Source : INSTAGRAM: @AAMNASHARIFOFFICIAL

एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस आमना शरीफ के स्टाफ मेंबर को कोरोना वायरस हो गया है। उसकी कोविड 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आमना ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ये भी बताया है कि उनकी और परिवार की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बता दें कि सीरियल में अनुराग बासु का रोल निभाने वाले एक्टर पार्थ समथान कोविड 19 से संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद अन्य स्टार्स का टेस्ट कराया गया। 

आमना शरीफ ने इंस्टा स्टेटस पर लिखा, "आपकी प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया। मैं और मेरी फैमिली की कोविड 19 रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन मेरे एक स्टाफ मेंबर को कोरोना हो गया है। वो आइसोलेशन में हैं और उन्हें इलाज की हर सुविधा मुहैया कराई जा रही है।" आमना ने पोस्ट के अंत में बीएमसी को धन्यवाद कहा है। साथ ही सभी से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है।

'कसौटी जिंदगी की 2' के अनुराग उर्फ पार्थ समथान कोरोना पॉजिटिव, एकता कपूर का बयान आया सामने

अभिनेत्री ने दूसरी पोस्ट में उस डॉक्टर का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने उनका कोरोना टेस्ट किया। आमना ने बताया कि डॉक्टर पिछले चार महीने से लोगों की सेवा में जुटे हैं और अपने परिवार से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत करते हैं। "मेरे लिए रियल हीरो हैं।"

आमना शरीफ ने शेयर किया स्टेटस
Image Source : INSTAGRAM: @AAMNASHARIFOFFICIALआमना शरीफ ने शेयर किया स्टेटस

'कसौटी जिंदगी की' के एक्टर पार्थ समथान ने कोरोना पॉजिटिव होने के बाद किया ये पोस्ट

गौरतलब है कि कसौटी .. फेम पार्थ समथान को कुछ दिनों पहले ही कोरोना हुआ। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। इसके बाद एरिका फर्नांडिस, शुभावी चौकसे और पूजा बनर्जी का कोरोना टेस्ट हुआ, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन