1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'रामायण' के युद्ध सीन में करणवीर बोहरा को लगी गड़बड़, शेयर किया वीडियो

'रामायण' के युद्ध सीन में करणवीर बोहरा को लगी गड़बड़, शेयर किया वीडियो

 Published : May 15, 2020 07:52 am IST,  Updated : May 15, 2020 04:37 pm IST

टीवी एक्टर करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया पर रामायण में युद्ध से जुड़ी एक वायरल वीडियो शेयर की है।

Latest TV actor news:टीवी एक्टर करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया पर रामायण में युद्ध से जुड़ी एक वायरल वी- India TV Hindi
Latest TV actor news: टीवी एक्टर करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया पर रामायण में युद्ध से जुड़ी एक वायरल वीडियो शेयर की है। TV actor Karanvir Bohra has shared a viral video related to the war in the Ramayana on social media. Image Source : INSTAGRAM/KARANVIR BOHRA

लॉकडाउन में लोगों के मनोरंजन के लिए पुराने सीरियल्स का एक बार फिर प्रसारण किया जा रहा है। रामानंद सागर की रामायण को पहले की तरह इस बार भी जनता का ढेर सारा प्यार मिला है। यह शो दुनिया का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला सीरियल बन गया है। रामायण के एपिसोड के बाद इससे जुड़ी सीख को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स बनते थे। अब रामायण के अहम युद्ध का एक सीन वायरल हो रहा है। टीवी एक्टप करणवीर बोहरा ने यह गड़बड़ को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

करणवीर बोहरा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-मुझे यह शेयर करना पड़ा। और हम सोचते थे, उन्होंने एक महायुद्ध का निर्माण किया था, गेम ऑफ थ्रोन्स की तरह। वीडियो में लक्ष्मण जी युद्ध करते नजर आ रहे हैं। उनके पीछे एक सिपाही तलवार के साथ सामने वाले से लड़ाई करते हुए डांस कर रहा है।

1987 में टेलिकास्ट हुई रामायण को रामानंद सागर ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट दोनों किया थआ। शो में अरुण गोविल राम, सुनील लहरी लक्ष्मण और दीपिका चिखलिया सीता के किरदार में नजर आए थे। रामायण का दोबारा से टेलिकास्ट लॉकडाउन के दौरान शुरू हुआ था।

रामायण को 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों ने देखा था। जिसके साथ यह दुनिया का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला मनोरंजक कार्यक्रम बन गया था। सीता का किरदार निभाने वाली  दीपिका ने इस बारे में आईएएनएस को बताया, "मैं इस बात से वाकई में खुश हूं कि इसने 'गेम ऑफ थ्रोन्स' को पीछे कर दिया है। मेरे ख्याल से यह एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसे सभी ने देखा है और जब मैं 'रामायण' को 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का रिकॉर्ड तोड़ते हुए देखती हूं, तो मुझे इस बात की बेहद खुशी होती है। यह वाकई में एक अच्छी खबर है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन