1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'कसौटी जिंदगी की 2' के अनुराग उर्फ पार्थ समथान का कोरोना टेस्ट निगेटिव

'कसौटी जिंदगी की 2' के अनुराग उर्फ पार्थ समथान का कोरोना टेस्ट निगेटिव

 Published : Jul 23, 2020 11:10 pm IST,  Updated : Jul 23, 2020 11:10 pm IST

फेमस टीवी शो कसौटी जिंदगी के में अनुराग बसु का किरदार निभाने वाले पार्थ समथान के फैंस के लिए खुशखबरी है। कोरोना वायरस से जूझ रहे पार्थ की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।

'कसौटी जिंदगी की 2' के अनुराग उर्फ पार्थ समथान का कोरोना टेस्ट निगेटिव- India TV Hindi
'कसौटी जिंदगी की 2' के अनुराग उर्फ पार्थ समथान का कोरोना टेस्ट निगेटिव Image Source : INSTAGRAM/THE_PARTHSAMTHAAN

फेमस टीवी शो कसौटी ज‍िंदगी के में अनुराग बसु का क‍िरदार निभाने वाले पार्थ समथान के फैंस के लिए खुशखबरी है। कोरोना वायरस से जूझ रहे पार्थ की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। 

एक्टर ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की और कहा, "हां यह सच है, रिपोर्टें आई हैं और यह निगेटिव है।"

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर कहा: मेरे कोरोना टेस्ट के निगेटिव आने की खबरें झूठी

आपको बता दें कि पार्थ समथान ने 12 जुलाई को अपने  इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए बताया था कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने लिखा था- सभी को हैलो, मुझे हल्के लक्षण दिखें, जिसके बाद मैंने अपना टेस्ट कराया और हां, मैं कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया हूं। मैं सभी से गुजारिश करता हूं कि जो भी पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आया है, अपना टेस्ट जरूर कराए। बीएमसी लगातार हमारे टच में है, और डॉक्टर्स की गाइडलाइन्स के बाद मैं सेल्फ क्वारंटीन हूं। उनके सपोर्ट के लिए मैं ग्रेटफुल हूं। प्लीज सभी लोग अपना ख्याल रखिएगा।

Exclusive: बॉलीवुड सितारों के इलाकों में कोरोना की पहचान के लिए बीएमसी ने शुरू किया हेल्प कैंप ड्राइव

कसौटी जिंदगी 2 के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स ने भी ट्विटर पर ऑफिशियल बयान जारी किया था। बयान में लिखा था- हम ये लोगों को जानकारी देना चाहते हैं कि हमारे शो कसौटी जिंदगी की के एक टैलेंट का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। हमारी पहली प्रियॉरटी है कि हम अपने टैलेंट की सुरक्षा करें, अपने कर्मचारियों और प्रोडक्शन क्रू की मदद करें। हम गाइडलाइन्स में लिखे सभी एहितियात बरत रहे हैं। हम सभी मेडिकल प्रोटोकॉल को को फॉलो कर रहे थे आगे भी करेंगे। हम सोशल इंट्रैक्शन, हाइजीन, ट्रैवल और सेट पर विजिट को लेकर सभी तरह के रूल को फॉलो कर रहे हैं।

एकता कपूर ने इसी ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है- सभी जरूरी सुरक्षा के इंतजाम कर लिये गए हैं। बालाजी के लिए सभी का स्वास्थ्य और सुरक्षा सबसे ऊपर है। ध्यान रखिए। जय माता दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन