1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'कसौटी जिंदगी की 2' के 'अनुराग' और 'प्रेरणा' मालदीव में बिता रहे क्वालिटी टाइम, ब्रेकअप की आई थीं खबरें

'कसौटी जिंदगी की 2' के 'अनुराग' और 'प्रेरणा' मालदीव में बिता रहे क्वालिटी टाइम, ब्रेकअप की आई थीं खबरें

 Published : Aug 24, 2019 12:40 pm IST,  Updated : Aug 24, 2019 12:45 pm IST

पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस 'कसौटी जिंदगी की 2' में अनुराग और प्रेरणा का किरदार निभा रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद है।

Parth Samthaan and Erica Fernandes- India TV Hindi
Parth Samthaan and Erica Fernandes

मुंबई: स्टार प्लस पर आने वाला सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) अक्सर सुर्खियों में रहता है। कभी शो की कहानी के कारण तो कभी सीरियल की मेन स्टार कास्ट की वजह है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अनुराग और प्रेरणा यानि पार्थ समथान (Parth Samthaan) और एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) की। दोनों की केमिस्ट्री को लोग इतना पसंद करते हैं कि मिस्टर बजाज (करण सिंह ग्रोवर) की एंट्री होने पर शो को बायकॉट तक करने का मोर्चा खोल दिया। पार्थ-एरिका के रिलेशनशिप के लेकर ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में रहती है, लेकिन इन दिनों दोनों मालदीव में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं और उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस की मालदीव वेकेशन की फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों बोट पर मस्ती करने से लेकर समुंदर के किनारे क्वालिटी टाइम बिताते नज़र आ रहे हैं। 

सीरियल की कहानी की बात करें तो #AnuPre के फैंस चाहते हैं कि पार्थ और एरिका की लव स्टोरी कभी खत्म ना हो। ऐसे में देखना होगा कि शो के मेकर्स दर्शकों की राय मानेंगे या फिर कहानी में कोई ट्विस्ट आएगा।  

Also Read:

135 करोड़ कमाकर भी अपना रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए अक्षय कुमार, इन फिल्मों से पीछे है Mission Mangal की कमाई

Video: शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान ने फोड़ी मटकी, एक्ट्रेस ने बेटे संग यूं मनाई जन्माष्टमी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन