1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'कौन बनेगा करोड़पति 11' में अमिताभ बच्चन ने की तनुश्री दत्ता की तारीफ, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

'कौन बनेगा करोड़पति 11' में अमिताभ बच्चन ने की तनुश्री दत्ता की तारीफ, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

 Published : Oct 21, 2019 10:47 am IST,  Updated : Oct 21, 2019 10:52 am IST

तनुश्री दत्ता ने दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के खिलाफ आवाज़ उठाते हुए इंडिया में मीटू मूवमेंट की शुरुआत की थी।

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Amitabh Bachchan

पॉपुलर रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन में बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता से जुड़ा एक सवाल पूछा गया। 'मीटू' (MeToo) अभियान से जुड़ा सवाल पूछने के बाद अमिताभ बच्चन ने एक्ट्रेस की तारीफ की और उन्हें बहादुर बताया। BIG B द्वारा सराहे जाने के बाद तनुश्री का रिएक्शन सामने आया है।

तनुश्री दत्ता से जुड़ा सवाल

अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट को पहले एक ऑडियो सुनाया और फिर पूछा कि ये आवाज़ किस ब्यूटी क्वीन और एक्टर की है, जिसने भारत में सबसे पहले मीटू मूवमेंट को लेकर आवाज़ उठाई? इस सवाल के ऑप्शन में तनुश्री दत्ता, टीना दत्ता, कंगना रनौत और मंदाना करीमी का नाम दिया गया।

Maharashtra Elections 2019: आमिर खान, किरण राव और लारा दत्ता समेत कई बॉलीवुड स्टार्स ने डाला वोट

BIG B ने की तनुश्री की तारीफ

कंटेस्टेंट ने तनुश्री दत्ता का नाम लेते हुए सही जवाब दिया। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने कहा कि तनुश्री दत्ता मिस इंडिया रह चुकी हैं। वो ब्यूटी क्वीन होने के साथ-साथ एक्ट्रेस भी हैं। फिर कंटेस्टेंट ने कहा कि बहादुर भी तो बिग बी ने बोला- बहुत बहुत बहादुर।

तनुश्री ने दिया ऐसा रिएक्शन

इस पर तनुश्री दत्ता का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने अमिताभ बच्चन द्वारा तारीफ मिलने के बाद कहा कि ये काफी कूल था और वो बहुत आभारी हैं।

Birth Anniversary: 'आज कल तेरे मेरे प्यार' से 'आजा आजा मैं हूं प्यार' तक, सुनें शम्मी कपूर के हिट सॉन्ग

गौरतलब है कि तनुश्री दत्ता ने दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के खिलाफ आवाज़ उठाते हुए इंडिया में मीटू मूवमेंट की शुरुआत की थी। तनुश्री के बाद कई हस्तियां सामने आईं और अपनी बात खुलकर सामने रखी।  

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन