1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कविता कौशिक ने घर में हॉरर शॉर्ट फिल्म की शूटिंग की

कविता कौशिक ने घर में हॉरर शॉर्ट फिल्म की शूटिंग की

 Reported By: IANS
 Published : May 24, 2020 12:13 am IST,  Updated : May 24, 2020 12:17 am IST

'डू नॉट ड्रीम' उस लड़की कहानी है, जिसको बुरे सपने आते हैं और वह कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान घर पर अकेली है।

कविता कौशिक ने घर में...- India TV Hindi
कविता कौशिक ने घर में हॉरर शॉर्ट फिल्म की शूटिंग की Image Source : INSTAGFAM- KAVITA KAUSHIK

मुंबई: अभिनेत्री कविता कौशिक ने अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए लॉकडाउन के दौरान अपने घर में एक हॉरर फिल्म शूट की है। इस लघु फिल्म का निर्देशन अभिनव शुक्ला कर रहे है, जिसका टाइटल है 'डू नॉट ड्रीम'।

'डू नॉट ड्रीम' उस लड़की कहानी है, जिसको बुरे सपने आते हैं और वह कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान घर पर अकेली है।

निर्माताओं के अनुसार, फिल्म की शूटिंग के दौरान सभी दिशानिर्देशों का पालन किया गया है, यह फिल्म कविता के घर पर शूट किया गया है।

कविता के पति रोनित बिस्वास, अभिनव के साथ इस शार्ट फिल्म के सह-निर्माता भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन