1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KBC 12: 25 लाख रुपये जीत मृणालिका दुबे बनीं सबसे मोटी रकम जीतने वाली कंटेस्टेंट, इस सवाल पर छोड़ा शो

KBC 12: 25 लाख रुपये जीत मृणालिका दुबे बनीं सबसे मोटी रकम जीतने वाली कंटेस्टेंट, इस सवाल पर छोड़ा शो

 Published : Oct 10, 2020 05:32 pm IST,  Updated : Oct 10, 2020 05:45 pm IST

'केबीसी 12' को 25 लाख रुपये जीतने वाली इस सीजन की पहली प्रतियोगी मिल गई हैं। इस प्रतियोगी का नाम मृणालिका दुबे हैं।

Mrinalika Dubey- India TV Hindi
Mrinalika Dubey Image Source : INSTAGRAM/SONY TV

टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12' का आगाज कई दिन पहले हो चुका है। लेकिन 'केबीसी' को उस प्रतियोगी का इंतजार था जो 12.50 लाख रुपये से ऊपर की धनराशि जीते। अगर आप भी उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे तो वो इंतजार आज खत्म हो जाएगा, क्योंकि 'केबीसी 12' को 25 लाख रुपये जीतने वाली इस सीजन की पहली प्रतियोगी मिल गई हैं। इस प्रतियोगी का नाम मृणालिका दुबे हैं। मृणालिका छत्तीसगढ़ की हैं और पेशे से लेखिका हैं। 

KBC 12: कई बार अमिताभ बच्चन की डांट लगा चुकी हैं इस कंटेस्टेंट की मां, 20 साल बाद हॉटसीट पर खोला राज

मृणालिका 'केबीसी सीजन 12' की सबसे ज्यादा रकम जीतने वाली पहली कंटेस्टेंट्स बन गई हैं। मृणालिका ने शुरुआत से ही जबरदस्त खेल खेला और शो से 25 लाख रुपये जीतने में कामयाब भी रहीं। इस शो का एक प्रोमो वीडियो भी आ गया है जिसमें वो 50 लाख के सवाल के लिए खेलती दिखीं। 

50 लाख के लिए मृणालिका से सवाल किया पूछा गया..

ओलंपिक खेलों में किस महिला द्वारा सबसे ज्यादा पदक जीतने का रिकॉर्ड किसके नाम पर है?

उत्तर- लरिसा लैटीनिना

मृणालिका को इस सवाल का जवाब नहीं पता था जिसके बाद उन्होंने शो बीच में छोड़ने का फैसला किया। इससे पहले मृणालिका ने इस सवाल का जवाब देकर 25 लाख रुपये अपने नाम किए। ये सवाल था..

7 अगस्त 1905 को शुरु हुए किस राष्ट्रीय आंदोलन के सम्मान में अब हर साल इस दिन को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर- स्वदेशी आंदोलन

आपको बता दें, मृणालिका ने शो के दौरान बताया कि वो अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी फैन हैं। यहां तक कि वो शो के दौरान एक मैगजीन भी लेकर आई थीं। इन्होंने ये मैगजीन बिग बी को भी दिखाई थी साथ ही कहा कि 'इस मैगजीन में आपके बारे में सारी जानकारी लिखी हुई है इसी वजह से मैंने कई साल से इसे संभाल कर रखा हुआ है।' शो के दौरान मृणालिका ने अमिताभ बच्चन से अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी कई बातें बताईं। 

मृणालिका ने बताया कि वो आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं। साथ ही ये भी बताया कि उन्होंने जिंदगी के 50 साल ऐसा ही गुजार दिए। मृणालिका ने कहा- 'उम्र के 50 साल होने तक मेरी कोई पहचान नहीं थी। जो नाम कभी पड़ोसियों को भी नहीं पता था वो आज इंटरनेट पर भी आने लगा है।' मृणालिका के मुंह ये सब सनुकर बिग बी ने उन्हें बधाई भी दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन