1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KBC 13: क्या हॉट सीट पर सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग करेंगे अमिताभ बच्चन के सवालों का सामना?

KBC 13: क्या हॉट सीट पर सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग करेंगे अमिताभ बच्चन के सवालों का सामना?

 Published : Aug 21, 2021 09:12 am IST,  Updated : Aug 21, 2021 09:13 am IST

ऐसा बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को जल्द ही 'कौन बनेगा करोड़पति' के 13वें सीजन में नजर आएंगे।

Amitabh Bachchan, KBC, - India TV Hindi
KBC 13: क्या हॉट सीट पर सौरव गांगुली और विरेंद्र सहवाग करेंगे अमिताभ बच्चन के सवालों का सामना?  Image Source : INSTAGRAM/SONYTV

सोनी टीवी पर अमिताभ बच्चन का क्विज गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' एक बार फिर से दस्तक देने वाला है। शो को लेकर फैंस काभी उत्साहित हैं। शो में हिस्सा लेने वाले दो खास लोगों के बारे में इन दिनों काफी चर्चा है। ऐसा बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को जल्द ही 'कौन बनेगा करोड़पति' के 13वें सीजन में नजर आएंगे। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के 'फैंटास्टिक फ्राइडे' एपिसोड में दोनों हॉट सीट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दो क्रिकेट दिग्गज सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग शुक्रवार 27 अगस्त को 13वें सीजन में मेजबान अमिताभ बच्चन के सवालों से मुखाबित होंगे।

पिछले सीजन 'कौन बनेगा करोड़पति' के स्पेशल एपिसोड 'करम वीर' का नाम बदलकर 'फैंटास्टिक फ्राइडे' कर दिया गया है। इस खास एपिसोड में हर हफ्ते शुक्रवार को हर तबके की मशहूर हस्तियां मेहमान होती हैं, और किसी नेक काम के लिए रुपये डोनेट करने की एक खास कोशिश के जरिए शो में शिरकत करते हैं। यदि इन खबरों में वाकई सच्चाई होगी तो सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग अब 27 अगस्त को हॉट सीट पर नजर आएंगे।

इस बार इस गेम शो में पिछले साल की तुलना में कुछ बदलाव किए गए हैं। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए बीते सीजन में ऑडियंस नदारद थी। इस बार सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए शो के दौरान ऑडियंस मौजूद होगी।

हमेशा की तरह अमिताभ के शो होस्ट होंगे, जिन्हें देखना फैंस काफी पसंद करते हैं, और शो में अब तक कई लोग करोड़ों रुपये जीत चुके हैं। अमिताभ की बात करें तो वो शो के बेस्ट होस्ट हैं और उनके अंदाज की ये दुनिया कायल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन