1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Khataron Ke Khiladi 11: ...जब राहुल वैद्य घिरे शेरों की बीच, तब निकले 'डर' के सुर

Khataron Ke Khiladi 11: ...जब राहुल वैद्य घिरे शेरों की बीच, तब निकले 'डर' के सुर

 Published : Jun 22, 2021 06:43 pm IST,  Updated : Jun 22, 2021 06:47 pm IST

स्टंट आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 11 जल्द ही कलर्स पर दिखाया जाने वाला है, इस शो में इस बार राहुल वैद्य भी हिस्सा ले रहे हैं।

Rahul Vaidya- India TV Hindi
...जब राहुल वैद्य घिरो शेरों की बीच, तब निकले 'डर' के सुर Image Source : INSTAGRAM/COLORS TV

कलर्स की तरफ से साझा किए गए प्रोमो में बताया गया है कि 'खतरों के खिलाड़ी' एक रोमांचक सवारी होगी। आज कलर्स टीवी ने शो में राहुल वैद्य के स्टंट की झलक साझा करते हुए एक नया प्रोमो साझा किया। प्रोमो में गायक काफी डरा हुए दिख रहे हैं और स्टंट के दौरान भी गाते हुए दिखाई दे रहे हैं, खास बात यह कि इस स्टंट में  शेर भी शामिल हैं।

खतरों के खिलाड़ी 11 में राहुल वैद्य ने किया स्टंट

कलर्स टीवी ने इससे पहले खतरों के खिलाड़ी 11 में निक्की तंबोली और दिव्यांका त्रिपाठी की तरफ से किए स्टंट हुए प्रोमो शेयर किए था। नए प्रोमो में राहुल वैद्य के शो में स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हम गायक को शेरों से घिरे हुए एक पिंजरे में देखते हैं। वह खुद को शांत करने के लिए गाने की कोशिश करते हैं। हम उन्हें वाटर स्टंट करते हुए भी देखते हैं।''

प्रोमो को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने लिखा, "जब डेयरिंग शेर से होगा राहुल वैद्य का मुकाबला, तब डर का संगीत अपने आप बजेगा. इस बार खतरों के खिलाड़ी बनेगा डर और डर का युद्ध का मैदान। जल्द आ रहा है कलर्स पर।"

खतरों के खिलाड़ी 11 के बारे में
इस सीजन में 13 टेलीविजन हस्तियां खतरों की खिलाड़ी 11 में भाग ले रही हैं। इनमें श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी, अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, आस्था गिल, अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, सौरभ राज जैन, विशाल आदित्य सिंह, अनुष्का सेन, महेक चहल और सना मकबुल शामिल हैं।। खतरों के खिलाड़ी 11 संभवतः कलर्स टीवी पर माधुरी दीक्षित के डांस दीवाने 3 की जगह लेगा। इसका प्रीमियर जुलाई में वीकेंड स्लॉट में होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन