1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'खतरों के खिलाड़ी 10' फेम बलराज स्याल और सिंगर दीप्ति तुली बंधे शादी के बंधन में, शेयर की तस्वीर

'खतरों के खिलाड़ी 10' फेम बलराज स्याल और सिंगर दीप्ति तुली बंधे शादी के बंधन में, शेयर की तस्वीर

 Published : Sep 06, 2020 01:08 pm IST,  Updated : Sep 06, 2020 01:09 pm IST

खतरों के खिलाड़ी 10 फेम बलराज स्याल और सिंगर दीप्ति तुली शादी के बंधन में बंध गए हैं। बलराज ने शादी की तस्वीर शेयर की है।

balraj syal and deepti tuli- India TV Hindi
बलराज स्याल और दीप्ति तुली बंधे शादी के बंधन में Image Source : INSTAGRAM/BALRAJSYAL

खतरों के खिलाड़ी 10 फेम बलराज स्याल ने शादी के बंधन में बंध गए हैं। बलराज और सिंगर दीप्ति तुली 7 अगस्त को जालंधर में शादी के बंधन में बंध गए थे। बलराज ने आज अपनी शादी की अनाउंसमेंट कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीर शेयर की है।तस्वीर में दीप्ति दुल्हन के लिबाज में नजर आ रही हैं। बलराज ने शादी की तस्वीर शेयर करते एक हार्ट इमोजी पोस्ट की।

बलराज स्याल के शादी की तस्वीर शेयर करने के बाद सेलेब्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है। बिग बॉस 13 फेम आरती ने लिखा- बल्ली, दीप्ति तुली बहुत बहुत खुश हूं।  हेली शाह ने लिखा- वॉव बलराज मुबारक हो।

बलराज ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा- हम बीते साल जुलाई में मिले चंडीगढ़ में शूट के दौरान मिले थे। मैं शो को होस्ट कर रहा था और दीप्ति अपने बैंड के साथ परफॉर्म कर रही थीं। मैं उन्हें तभी से पसंद करने लगा था। लेकिन शायद उन्हें मैं ज्यादा पसंद आया था नहीं तो वह मेरे मैसेज का जवाब देतीं। बाद में मैं खतरों के खिलाड़ी के शूट के लिए चला गया था और उन्हें मैसेज करता रहा लेकिन मनचाहा जवाब नहीं मिला।

बलराज ने आगे कहा- टर्की और ग्रीस के शूट के दौरान हम लोगों की बात होना शुरू हो गई। वापिस आने के बाद मैं उन्हें कई बार मिला और अपने बर्थडे पर उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया। उन्होंने जल्दी जवाब नहीं दिया। फिर 'मुझसे शादी करोगे' शो आ गया। उसके बाद मैंने उनसे दोबारा शादी के बार में बात की और उन्होंने हां कह दिया। लॉकडाउन से कुछ दिन पहले ही दोनों के परिवार मिले, हमारी कुंडली भी मिल गईं। सबसे खास बात है कि वह मेरे जालंधर में घर से 15 मिनट की दूरी पर रहती थीं। वो फासला कवर करने में इतना समय लग गया।

बलराज ने दीप्ति के बारे में कहा- वह जिस तररह से दखभाल करती हैं वह मुझे बहुत पसंद है। उन्होंने जब मैं अपने जन्मदिन पर बीमार पड़ गया था तो बहुत ध्यान रखा। शादी के बारे में बलराज ने कहा- सेफ्टी का ध्यान रखते हुए मैं सोशल वेडिंग नहीं करना चाहता था। तो हमने कोर्ट मैरिज के बारे में सोचा। लेकिन अग्नि के सामने फेरे लेना जरुरी था। हमारे माता-पिता फ्लाइट्स शुरू होने के बाद हमसे घर वापिस आने के लिए कहा। हमारी शादी की तारीख भी पक्की हो गई थी। शादी पूरे रीति-रिवाजों के साथ हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन