1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'खिचड़ी' फेम ऋचा भद्र हुईं कोरोना वायरस से संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

'खिचड़ी' फेम ऋचा भद्र हुईं कोरोना वायरस से संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

 Published : Aug 02, 2020 11:10 pm IST,  Updated : Aug 02, 2020 11:10 pm IST

'खिचड़ी' फेम ऋचा भद्रा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी है।

richa bhadra- India TV Hindi
ऋचा भद्रा Image Source : INSTAGRAM/RICHABHADRA

खिचड़ी फेम ऋचा भद्रा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। ऋचा सीरियल में हंसा और प्रफुल की बेटी चक्की का किरदार निभाती थीं। ऋचा ने सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी है। ऋचा ने लिखा- मैं आज सुबह कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। बीएमसी को इसके बारे में इंफॉर्म कर दिया है और मैं घर में क्वारंटीन हूं। मुझे हल्के लक्षण हैं, मैं उन सभी लोगों से आग्रह कहती हूं वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें जो बीते कुछ समय से मेरे आस-पास थे। प्लीज मुझे अपनी प्रार्थनाओं में रखें। मैं अपनी रिकवरी के रास्ते पर हूं। प्लीज सुरक्षित रहें और ध्या रखें।

ऋचा भद्रा ने ईटीटाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा- मुझे हल्के लक्षण हैं। मैंने एक दिन पहले टेस्ट कराया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ऋचा मुंबई में अकेली रहती हैं। उन्होंने बताया- मैं हाल ही में अहदाबाद से वापिस आई थी, जहां मेरे पति रहते हैं। बीते कुछ दिनों से मुझे स्वाद और गंध महसूस नहीं हो रही थी। चाहे वो परफ्यूम हो या खाना। 

ऋचा ने आगे बताया,मैं अपनी मां से कह रही थी खाने में स्वाद क्यों नहीं आ रहा है। साथ ही मुझे खांसी और जुकाम था। तो मैंने सोचा टेस्ट करवाना चाहिए। बीएमसी ऑफिशियल्स बहुत सपोर्टिव हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन