1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. नेहा कक्कड़ की वजह से कीकू शारदा नहीं कर पाए कॉमेडी शो में परफार्म, मजाक उड़ाना पड़ा भारी

नेहा कक्कड़ की वजह से कीकू शारदा नहीं कर पाए कॉमेडी शो में परफार्म, मजाक उड़ाना पड़ा भारी

 Published : Jan 03, 2020 03:42 pm IST,  Updated : Jan 03, 2020 03:45 pm IST

कॉमेडियन कीकू शारदा को नेहा कक्कड़ का मजाक उड़ाना महंगा पड़ गया है। इस वजह से वह  एक कॉमेडी शो में परफार्म नहीं कर पाए।

Neha kakkar and kiku sharda- India TV Hindi
नेहा कक्कड़ और कीकू शारदा

कॉमेडियन कीकू शारदा कपिल शर्मा के शो में सभी को हंसाते नजर आते हैं। हंसाने के साथ वह सभी का मजाक उड़ाने से भी पीछे नहीं हटते हैं। कपिल शर्मा के शो में नेहा कक्कड़ अपनी बहन सोनू और भाई टोनी के साथ आईं। नेहा के इस एपिसोड में कीकू कहीं नजर नहीं आए। इसके पीछे का कारण कीकू की नेहा कक्कड़ के साथ कॉन्ट्रोवर्सी बताई जा रही है।

कपिल शर्मा के शो में कीकू शारदा, भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक स्टेज पर ऑडियन्स को हंसाने आते हैं। मगर नेहा कक्कड़ वाले एपिसोड में नहीं हुआ। स्पॉटबॉय रिपोर्ट के मुताबिक इसके पीछे का कारण नेहा कक्कड़ हो सकती हैं।

आपको बता दें कुछ समय पहले कीकू शारदा और गौरव गेरा ने अपने शो में नेहा कक्कड़ के लुक्स, हाइट और सिंगिग स्किल का मजाक उड़ाया था। जिसके बाद नेहा और उनके भाई टोनी ने सोशल मीडिया पर  दोनों कॉमेडियन को खरी-खोटी सुनाई थी। नेहा के फैन्स भी उनके सपोर्ट में थे। हालांकि कुछ समय बाद ही गौरव गेरा ने नेहा से माफी मांग ली थी।

इस कॉमेडी शो के टेलिकॉस्ट होने के बाद नेहा ने सोशल मीडिया पर एक बहुत लंबा नोट शेयर किया था। 

ये भी पढ़ें:

नेहा कक्कड़ को अपने म्यूजिक वीडियोज में हीरोइन बनना है पसंद

नेहा कक्कड़ ने जरुरतमंद म्यूजिशियन की मदद के लिए दिए 2 लाख रुपए, हर तरफ हो रही है वाहवाही

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन