1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. नेहा कक्कड़ को अपने म्यूजिक वीडियोज में हीरोइन बनना है पसंद

नेहा कक्कड़ को अपने म्यूजिक वीडियोज में हीरोइन बनना है पसंद

 Written By: IANS
 Published : Dec 27, 2019 01:46 pm IST,  Updated : Dec 27, 2019 01:46 pm IST

नेहा कक्कड़ का कहना है कि मशहूर कलाकारों के लिए प्लेबैक सिंगिंग की बात ही कुछ और है, लेकिन उन्हें अपने ही म्यूजिक वीडियोज में हीरोइन बनना अच्छा लगता है।

Neha kakkar- India TV Hindi
नेहा कक्कड़

सिंगर नेहा कक्कड़ का कहना है कि मशहूर कलाकारों के लिए प्लेबैक सिंगिंग की बात ही कुछ और है, लेकिन उन्हें अपने ही म्यूजिक वीडियोज में हीरोइन बनना अच्छा लगता है। 

नेहा ने कहा, "मैं इंडस्ट्री में अब तक की सबसे छोटी अभिनेत्री हूं, जो एक ही समय में गाती भी है और अभिनय भी करती है। मैं हमेशा से अपने म्यूजिक वीडियोज की अभिनेत्री रही हूं। मशहूर कलाकारों के लिए पाश्र्वगायन करने की बात ही कुछ और है, लेकिन आज दर्शकों को एकल म्यूजिक वीडियोज खूब पसंद आ रहे हैं, जिससे मैं इस मौके का खुलकर लुफ्त उठाती हूं।"

नेहा ने अपने भाइयों और संगीत कलाकार टोनी कक्कड़ और सोनू कक्कड़ संग हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' के एक एपिसोड की शूटिंग की है।

शो में इनकी तिकड़ी अपने व्यक्तिगत जीवन से कई बातों का खुलासा करते और अपने कुछ मशहूर गानों को गाते नजर आएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन