1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'कुंडली भाग्य' फेम धीरज धूपर आएंगे 'नागिन 5' में नजर, जल्द ही शुरू होगी शूटिंग

'कुंडली भाग्य' फेम धीरज धूपर आएंगे 'नागिन 5' में नजर, जल्द ही शुरू होगी शूटिंग

 Published : Jul 25, 2020 06:46 pm IST,  Updated : Jul 25, 2020 06:51 pm IST

एकता कपूर का सीरियल 'नागिन 5' जल्द ही शुरू होने वाला है। इस शो में धीरज धूपर लीड रोल में नजर आएंगे।

dheeraj dhooper- India TV Hindi
धीरज धूपर Image Source : INSTAGRAM/DHEERAJDHOOPAR

एकता कपूर के शो नागिन 4 की शूटिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसके पाचंवे सीजन की शूटिंग भी शुरू होने वाली है।  इस बार शो में हिना खान और सुरभि चांदना लीड रोल में नजर आएंगी। अब इस शो से एक और नाम जुड़ गया है। कुंडली भाग्य फेम एक्टर धीरज धूपर नागिन 5 में लीड रोल में नजर आएंगे। 

नागिन 5 में लीड रोल के बारे में बात करते हुए धीरज धूपर ने कहा- यह मेरे लिए बहुत ही एक्साइटिड समय है। नागिन जैसे सीरियल में एक्टिंग करना किसी भी एक्टर के लिए सपना होता है, जो इस तरह की लेगेसी का आनंद लेता है और टेलीविजन का टॉप शो है। मैं इस शो का बहुत बड़ा फैन हूं और मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। मैंने इस तरह का किरदार कभी नहीं निभाया है।

धीरज ने आगे कहा- नागिन सीरियल में बहुत ही शानदार वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जाता है। यह मेरे लिए बिल्कुल की अलग अनुभव होगा क्योंकि इस तरह का रोल मैंने कभी नहीं किया है। एकता कपूर के साथ काम करना काफी अच्छा होगा।

धीरज इस समय कुंडली भाग्य सीरियल में नजर आ रहे हैं। इस शो में उन्हें दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला है। नागिन 5 में धीरज को देखकर उनके फैन्स काफी खुश होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन