1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Watch: 'लापतागंज' में पहले ही हो गई थी कोरोना वायरस की भविष्यवाणी? वायरल हो रहा है एपिसोड

Watch: 'लापतागंज' में पहले ही हो गई थी कोरोना वायरस की भविष्यवाणी? वायरल हो रहा है एपिसोड

 Published : Jun 06, 2020 01:41 pm IST,  Updated : Jun 06, 2020 01:42 pm IST

सब टीवी के कॉमेडी सीरियल लापतागंज के एक एपिसोड में एक जानलेवा विदेशी बीमारी का जिक्र किया गया।

कॉमेडी सीरियल लापतागंज के एक एपिसोड में हुआ घातक संक्रमण का जिक्र- India TV Hindi
कॉमेडी सीरियल लापतागंज के एक एपिसोड में हुआ घातक संक्रमण का जिक्र Image Source : YOUTUBE

इस समय पूरा देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। देश में महीनों तक लॉकडाउन लागू कर दिया गया। लोग अभी भी इस संक्रमण से बचाव की कोशिश कर रहे हैं। इस घातक महामारी ने लोगों की जिंदगी बदल दी है। अब लोग घर से बाहर निकलने से पहले मास्क पहने हैं। एक-दूसरे से दो फीट की दूरी पर रहते हैं। इस वायरस ने मार्च महीने में भारत में दस्तक दी थी, लेकिन क्या आपको पता है कि लापतागंज सीरियल में इसकी कई सालों पहले ही भविष्यवाणी कर दी गई थी। जी हां, इस शो का एक एपिसोड इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें कोविड-19 से मिलते-जुलते वायरस के बारे में बताया गया है।

सब टीवी के कॉमेडी सीरियल लापतागंज के एक एपिसोड में एक जानलेवा विदेशी बीमारी का जिक्र किया गया। इसमें दिखाया गया कि गांव का डॉक्टर लोगों को एक बीमारी के बारे में बता रहा है। वो कह रहा है कि किसी को लगातार छींक आए या उसे खांसी-जुकाम हो तो उससे दूरी बना लें। तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है, इसलिए इससे बच कर रहें।

कोरोना वायरस से मिलते-जुलते संक्रमण का किया गया जिक्र

इस गांव में रहने वाली मिश्री मौसी (शुभांगी गोखले) का भाई अचानक लाल मिर्च का टोकर सिर पर रखकर ले जा रही एक महिला से टकरा जाता है और उसे छींक आने लगती है। इसके बाद गांव में हंगामा मच जाता है। लोग उससे दूर भागने लगते हैं। इसके बाद दो अन्य लोग भी मिश्री मौसी के भाई की चपेट में आ जाते हैं और उनमें से एक को छींक आने लगती है। इस एपिसोड में बैकग्राउंड में दिख रहे किरदार भी गमछे या कपड़े से चेहरे को ढके हुए हैं। 

इस शो में रोहिताश गौर, सुचेत खन्ना, विनीत कुमार, प्रीति अमीन सहित कई एक्टर्स ने अहम भूमिका निभाई है। 

इस सीरियल का पहला सीजन आज से 11 साल पहले 2009 में टेलिकास्ट हुआ था। 2013 में इसका आखिरी एपिसोड आया था। फिर कुछ दिनों बाद ही इसका दूसरा सीजन टेलिकास्ट हुआ, जो 2014 तक चला।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन