नई दिल्ली: अभिनेत्री लीजा मलिक अपने कोरोना संक्रमित कर्मचारियों की मदद करने के लिए शहर में हैं। लीजा ने कहा, "यह सभी के लिए एक अनिश्चित समय है। चीजें बहुत से लोगों के लिए खराब हो रही हैं। हमारे पास लगभग 50 कर्मचारी हैं जिनका परीक्षण पॉजिटिव आया है। यह समय है जब हमें उनके लिए खड़ा होना है और मैं पीछे नहीं हट रही हूं।"
Related Stories
लीजा ने कहा कि वह अपने बिजनेस पार्टनर के साथ आईसीयू बेड और कुछ और लोगों के लिए जरूरी चीजें मुहैया करा रही है और उनकी आर्थिक या भावनात्मक रूप से सहायता कर रही हैं।
उन्होंने कहा, "हम सब इसमें एक साथ हैं और मजबूत बने रहेंगे। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि सभी एसओपी का पालन करें और खुद का ख्याल रखें। अगर कोई जरूरी काम न हो तो घर के अंदर रहें।"