1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'महाभारत' में एयर कूलर? मुकेश खन्ना के इस सीन पर खूब बन रहे हैं मीम्स

'महाभारत' में एयर कूलर? मुकेश खन्ना के इस सीन पर खूब बन रहे हैं मीम्स

 Published : Apr 23, 2020 11:01 pm IST,  Updated : Apr 23, 2020 11:04 pm IST

लॉकडाउन के दौरान जनता की मांग पर दूरदर्शन पर एक बार फिर रामायण, महाभारत, शक्तिमान और द जंगल बुक जैसे ऐतिहासिक सीरियल्स फिर से प्रसारित किए जा रहे हैं।

Mahabharat- India TV Hindi
महाभारत के एक सीन पर जमकर बन रहे हैं मीम्स

लॉकडाउन में पुराने क्लासिक सीरियल जैसे रामायण, महाभारत और शक्तिमान की सफलता ने बता दिया कि आज भी दर्शक इन्हें लेकर क्रेजी हैं। घर के बड़े लोग इन्हें देखकर एक बार फिर गुजरे जमाने को याद कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ इस जमाने की जेनरेशन भी ऐतिहासिक धारावाहिकों को देखकर प्रेरित हो रही है। इस बीच 'महाभारत' का एक सीन खूब वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस ने एक गलती निकाल ली है और अब इस पर खूब मीम्स बन रहे हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर महाभारत सीरियल के एक सीन की फोटो वायरल हो रही है, जिसमें मुकेश खन्ना भीष्म पितामह बने हुए हैं। इस सीन में उनके पीछे एयर कूलर रखा हुआ है। आप भी देखिए कि अब इस पर लोग किस तरह के फनी मीम्स बना रहे हैं। 

लॉकॉडाउन के बीच लोगों के मनोरंजन के लिए दूरदर्शन पर एक बार फिर रामायण, महाभारत, शक्तिमान और सर्कस सहित कई ऐतिहासिक धारावाहिकों को फिर से शुरू किया गया है। 80-90 के दशक में बने इन सीरियल्स को देखने के लिए सड़कें सूनी हो जाती थीं।

आज भी इन शोज को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज बना हुआ है। यही वजह है कि टीआरपी लिस्ट में दूरदर्शन छाया हुआ है। पिछले कई हफ्तों से रामायण, महाभारत और शक्तिमान टॉप 5 में शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन