1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. मोहेना कुमारी ने जीत ली कोरोना वायरस से जंग, रिपोर्ट आई निगेटिव

मोहेना कुमारी ने जीत ली कोरोना वायरस से जंग, रिपोर्ट आई निगेटिव

 Published : Jul 01, 2020 01:47 pm IST,  Updated : Jul 01, 2020 01:47 pm IST

मोहेना के साथ उनके परिवार के पांच सदस्य भी इस वायरस की चपेट में आ गए थे।

मोहेना कुमारी की कोरोना वायरस रिपोर्ट आई निगेटिव- India TV Hindi
मोहेना कुमारी की कोरोना वायरस रिपोर्ट आई निगेटिव Image Source : INSTAGRAM: @MOHENAKUMARI

टीवी एक्ट्रेस मोहेना कुमारी ने कोरोना वायरस को हराकर जिंदगी की जंग जीत ली है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। साथ ही इमोशनल पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने उनका इलाज कर रहे डॉक्टर्स से लेकर पूरे मेडिकल स्टाफ को धन्यवाद भी कहा है। बता दें कि मोहेना के साथ उनके परिवार के पांच सदस्य भी कोविड-19 की चपेट में आ गए थे। 

मोहेना कुमारी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वो मेडिकल स्टाफ के साथ हैं। उन्होंने लिखा, "एक महीने बाद हम कोरोना वायरस निगेटिव हो गए हैं। हम एम्स ऋषिकेश के उन सभी डॉक्टर और हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स का धन्यवाद कहना चाहते हैं, जिन्होंने जितना पूरी दुनिया में इस वायरस के बारे में जानकारी है, उसके जरिए हमारी मदद की। मैं अपनी जिंदगी में कई शानदार डॉक्टर्स, नर्स, कंपाडउर और दूसरे मेडिकल स्टाफ से मिली.. मैं उन सभी डॉक्टर्स के लिए प्रार्थना करना चाहती हूं, जो हर उम्र और धर्म के लोगों की सेवा कर रहे हैं। हैप्पी नेशनल डॉक्टर्स डे।"

कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहेना कुमारी लौटीं घर

इससे पहले मोहेने जब अस्पताल में थीं, तब उन्होंने एक फोटो शेयर की थी।

मोहेना के अलावा उनके पति सुयश रावत, उनके ससुर व उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और उनकी सास कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आ गए थे। 

मोहेना ने बताया था कि उनकी सास को सबसे पहले बुखार हुआ और फिर सभी को ये इन्फेक्शन फैल गया। मोहेना ने कहा- "सबसे पहले, उनका टेस्ट निगेटिव आया था, इसलिए सभी को आराम था, यही कारण है कि हमने उसके बाद कुछ नहीं किया। फिर हमने देखा कि बुखार कम नहीं हो रहा था। हम सभी का परीक्षण किया गया। हमारे परिवार के कुछ सदस्य कोरोना पॉजिटिव थे जिन्हें कोई लक्षण ही नहीं थे। "

मोहेना कुमारी सिंह ने पिछले साल सुयश रावत से शादी की थी। उनके ससुर उत्तराखंड के कैबिनेट मिनिस्टर हैं, मोहेना ने पीएम मोदी के साथ भी तस्वीर शेयर की है।

मोहेना को सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कीर्ति के किरदार से पहचान मिली। शो में वो कार्तिक गोयनका की बहन के रोल में थीं। मोहेना एक्ट्रेस होने के साथ बेहतरीन डांसर भी हैं। वो डांस रियलिटी शो का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन