1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' छोड़ने के बाद क्या 'बिग बॉस 15' में जा रहे हैं शिवांगी जोशी और मोहसिन खान?

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' छोड़ने के बाद क्या 'बिग बॉस 15' में जा रहे हैं शिवांगी जोशी और मोहसिन खान?

 Published : Sep 18, 2021 01:04 pm IST,  Updated : Sep 18, 2021 05:06 pm IST

मोहसिन खान और शिवांगी जोशी जल्द ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आखिरी एपिसोड की शूटिंग पूरी करने वाले हैं।

mohsin khan and shivangi joshi in bigg boss 15 after quit yeh rishta kya kehlata hai- India TV Hindi
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' छोड़ने के बाद क्या बिग बॉस 15 में जा रहे हैं शिवांगी जोशी और मोहसिन खान?    Image Source : INSTA: SHIVANGI JOSHI

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी खत्म होने की कगार पर है और दर्शक बेसब्री से बिग बॉस 15 का इंतजार कर रहे हैं, जिसे सलमान खान होस्ट करेंगे। BB 15 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। अब बताया जा रहा है कि टीवी के मशहूर कलाकार मोहसिन खान और शिवांगी जोशी इस शो का हिस्सा बनेंगे। वो जल्द ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल के लिए अपने आखिरी एपिसोड की शूटिंग पूरी करेंगे। 

स्पॉटबॉय के करीबी सूत्रों की मानें तो बिग बॉस शो के मेकर्स भी मोहसिन और शिवांगी को शो का हिस्सा बनाना चाहते हैं। यही वजह है कि दोनों को अच्छी-खासी फीस भी ऑफर की गई है। हालांकि, अभी तक बात पूरी तरह से कंफर्म नहीं हुई है, क्योंकि घर में जाने वाले कंटेस्टेंट्स को अगले हफ्ते के आखिरी में क्वारंटीन होना पड़ेगा और मोहसिन व शिवांगी ने अभी तक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शूटिंग पूरी नहीं की है। 

गौरतलब है कि शिवांगी और मोहसिन टीवी का जाना-माना चेहरा है। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और फैंस उन्हें साथ में देखना पसंद करते हैं। 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल की बात करें तो अब इसमें नई स्टार कास्ट नज़र आएगी। शो में जेनरेशन लीप आने वाला है और अब कार्तिक-नायरा के बच्चे कायरव, अक्षू व कार्तिक-सीरत की बेटी ऐश्वर्या इस सीरियल की कमान संभालेंगे। दरअसल, मोहसिन ग्रोनअप किरदार नहीं निभाना चाहते थे, इसलिए उनके शो छोड़ने की खबर सामने आई थी, लेकिन बाद में शिवांगी ने भी इस सीरियल को अलविदा कह दिया। दोनों को इस शो से घर-घर में पहचान मिली।

शिवांगी और मोहसिन साल 2016 में इस सीरियल का हिस्सा बने थे। उस वक्त हिना खान और करण मेहरा लीड रोल में थे। इन दोनों के बाद दर्शकों ने शिवांगी और मोहसिन पर भी खूब प्यार लुटाया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन