1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एंटरटेन्मेंट इंडस्ट्री में 15 साल पूरे करने पर मौनी रॉय को याद आए अपने स्ट्रगल के दिन

एंटरटेन्मेंट इंडस्ट्री में 15 साल पूरे करने पर मौनी रॉय को याद आए अपने स्ट्रगल के दिन

 Published : Apr 06, 2021 11:36 am IST,  Updated : Apr 06, 2021 11:40 am IST

मौनी रॉय ने निस्संदेह एंटरटेन्मेंट इंडस्ट्री में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। अभिनेत्री ने अपने डेब्यू शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अपने प्रदर्शन से प्रसिद्धि हासिल की और फिर नागिन 1 और 2 में अपनी मौजदगी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

Mouni Roy- India TV Hindi
 एंटरटेन्मेंट इंडस्ट्री में 15 साल पूरे करने पर मौनी रॉय ने याद आए अपने स्ट्रगल के दिन Image Source : INSTAGRAM/MOUNI ROY

मौनी रॉय ने निस्संदेह एंटरटेन्मेंट इंडस्ट्री में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। अभिनेत्री ने अपने डेब्यू शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अपने प्रदर्शन से प्रसिद्धि हासिल की और फिर नागिन 1 और 2 में अपनी मौजदगी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। टेलीविजन से शुरुआत करने के बाद, मौनी ने बॉलीवुड में 'गोल्ड' फिल्म के साथ अपनी शुरुआत की और निश्चित रूप से साबित कर दिया कि वह एक बहुमुखी प्रतिभा वाली अभिनेत्री हैं।

वह एक बहुत ही स्टाइलिश अभिनेत्री भी हैं और अक्सर अपने फैंस के बीच अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं। अभिनेत्री ने बॉलीवुड में अक्षय कुमार के साथ 'गोल्ड' फिल्म से शुरुआत की और जल्द ही वह अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नज़र आएंगी, जहां वह एक निगेटिव भूमिका निभाएंगी।

हाल ही में एक इंटरव्यू में, मौनी ने एक अभिनेत्री के रूप में अपने संघर्षों के बारे में जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जब वह मुंबई आईं तो उनके लिए दुनिया कैसी थी। मौनी ने कहा कि यह एक अभिनेत्री के रूप में उनके लिए बहुत मुश्किल था जब वह मुंबई में आई थीं। वह बहुत रोती थी क्योंकि वह कुछ भी नहीं जानती थी और घंटों शूटिंग करती थी।

उन्होंने आगे कहा कि उनके पिता अक्सर अभिनेत्री से मिलने आते थे तो वह बहुत रोती थीं। अभिनेत्री ने यह भी महसूस किया कि अपने करियर के शुरुआती चरण में, वह जो कर रही हैं वह उन्हें अच्छा लगने लगा। अभिनय से लेकर डांस तक में मौनी ने अपना सौ प्रतिशत दिया।

इंडस्ट्री में 15 साल पूरे करने के बारे में बात करते हुए, मौनी ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो सकता है कि इतने साल बीत गए हैं। उन्हें कोई पछतावा नहीं है और उनके पास जो कुछ भी है, उसके लिए वह बहुत ईश्वर की आभारी हैं।

वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उनके सभी टेलीविज़न शो, वेब सीरीज़, और बॉलीवुड फ़िल्में सफल रही हैं।

खैर, मौनी को उनकी पहली बड़ी कमर्शियल फिल्म ब्रह्मास्त्र में देखा जाएगा, जिसमें रणबीर और आलिया नजर आने वाले हैं। फिल्म को अयान मुखर्जी की तरफ से डायरेक्ट किया जाएगा।

यहां पढ़ें

अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' हुई पोस्टपोन, 30 अप्रैल को रिलीज होनी थी फिल्म

'भाभी जी घर पर हैंकी अंगूरी भाभी शुभांगी अतरे हुईं कोरोना संक्रमित

रदधा कपूर मालदीव में मना रही हैं छुटटियांशेयर की तस्वीर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन