1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. मुझसे शादी करोगे की कंटेस्टेंट आंचल खुराना ने शो को बताया मजाक, बताई पारस छाबड़ा से जुड़ी ये बात

मुझसे शादी करोगे की कंटेस्टेंट आंचल खुराना ने शो को बताया मजाक, बताई पारस छाबड़ा से जुड़ी ये बात

 Published : Mar 26, 2020 10:31 pm IST,  Updated : Mar 26, 2020 10:31 pm IST

बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा और शहनाज गिल स्वंयवर मुझसे शादी करोगे में नजर आ रहे हैं। शो में पारस और शहनाज से शादी करने के लिए कई कंटेस्टेंट आए हैं।

aanchal khurana- India TV Hindi
आंचल खुराना 

पारस छाबड़ा और शहनाज गिल बिग बॉस 13 के बाद 'मुझसे शादी करोगे' में नजर आए थे। इस शो में दोनों अपने लिए दुल्हा और दुल्हन ढूंढते नजर आए थे। मुंबई में सभी शो की शूटिंग बंद दी गई है ऐसे में शो का फिनाले जल्द कर दिया गया। इस शो को आंचल खुराना ने जीता है। आंचल ने शो जीतने के बाद प्रोड्यूसर्स पर सवाल उठाए हैं।

आंचल ने टाइम्स ऑफ इंडियो को दिए इंटरव्यू में बताया- मुझे लगता है बिग बॉस के बाद इस तरह के शो में आना गलत फैसला था। क्योंकि हम लोगों ने बिग बॉस में दोनों के सिद्धार्थ और माहिरा के साथ स्ट्रॉंग कनेक्शन देखे थे।  मेकर्स ने दोनो पेयर में से एक-एक पार्टनर को लेकर शो बना दिया।

आंचल ने आगे कहा- मुझे लगता है  ऑडियन्स चारों को साथ में देखना चाहती है इसलिए यह शो नहीं चला। मुझे पता है पारस की जिंदगी में क्या चल रहा है और शहनाज सिद्धार्थ को पसंद करती हैं। तो यह लोगों के लिए एक मजाक था। सबको पता है वहां किसी की शादी नहीं होनी है।

आपको बता दें आंचल खुराना ने शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी। उनकी और पारस की केमिस्ट्री लोगों को पसंद भी आई  थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन