1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. लड़के पर भड़कने से पहले थप्पड़ मारने वाली लड़की को भी डांट चुकी हैं नेहा धूपिया, वीडियो वायरल

लड़के पर भड़कने से पहले थप्पड़ मारने वाली लड़की को भी डांट चुकी हैं नेहा धूपिया, वीडियो वायरल

 Published : Mar 17, 2020 12:54 pm IST,  Updated : Mar 17, 2020 02:06 pm IST

रोडीज़ एक्सट्रीम के विजेता कशिश ठाकुर पुंडीर, जो शो में नेहा धूपिया के ग्रुप में थे,  उन्होंने नेहा का सपोर्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

neha dhupia- India TV Hindi
नेहा धूपिया

रोडीज़ एक्सट्रीम के विजेता कशिश ठाकुर पुंडीर, जो शो में नेहा धूपिया के ग्रुप में थे। उन्होंने नेहा का सपोर्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें नेहा इरम खान नाम की एक महिला कंटेस्टेंट पर गुस्सा करती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, इरम ने कशिश को एक थप्पड़ मारा था, जिसके बाद नेहा धूपिया ने कशिश को सपोर्ट करते हुए इरम की क्लास लगाई थी। 

क्लिप में, नेहा धूपिया यह कहती नजर आ रही हैं कि आपको कोई अधिकार नहीं किसी पर हाथ उठाने का। फिर चाहे कुछ भी हो जाए। हाथ नहीं उठाना है। इधर, इरम उनसे माफी मांगती नजर आ रही हैं लेकिन नेहा धूपिया एक नहीं सुन रही हैं। वह आगे कहती हैं कि आप चाहे महिला हों या पुरुष किसी को भी यह अधिकार नहीं कि वह दूसरे पर हाथ उठाए। फिर चाहे कुछ भी क्यों न हो जाए। एक लड़के पर हाथ उठाने का मतलब महिला सशक्तिकरण नहीं है। आप एक लड़के पर इसलिए हाथ नहीं उठा सकती हैं क्योंकि वह आपको पलटकर मार नहीं सकता।

कुछ दिनों पहले नेहा धूपिया को सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा जब उनके शो रोडीज़ रिवॉल्यूशन का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में नेहा धूपिया ने अपने शो के एक कंटेस्टेंट पर गुस्सा करते हुए गालियां दे दी। इंटरनेट पर यह क्लिप वायरल हो गई और लोगों ने नेहा धूपिया की जमकर आलोचना की। इसके साथ ही कई मीम पेज पर नेहा धूपिया को ट्रोल किया गया। 

हाल ही में शो में एक कंटेस्टेंट आया था जिसने कहा था कि उसने एक लड़की को इस वजह से थप्पड़ मारा था, क्योंकि उस लड़की के 5 बॉयफ्रेंड और थे। और वह मुझे लगातार धोखा दे रही थी। कंटेस्टेंट ने आगे बताया था कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को बुलाया और साथ ही उसके सभी पांच ब्वॉयफ्रेंड को भी वहीं बुलाया। इसके बाद वह उन सबके सामने उसने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मार दिया। वीडियो में देखा गया कि नेहा ये बात सुनकर भड़क उठती हैं और उस कंटेस्टेंट पर गुस्सा करने लग जाती हैं और कहती हैं कि ये उस लड़की की चॉइस थी कि वो एक के साथ घूमे या 5 के साथ। नेहा के इस कमेंट की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया गया था।

इसके बाद नेहा धूपिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। पोस्ट में, नेहा ने कहा कि वह किसी भी रिश्ते में हिंसा के किसी भी रूप का समर्थन नहीं करती हैं। नेहा धूपिया के उस पोस्ट के बाद कुछ लोगों ने उनका समर्थन भी किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन