1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. इंडियन आइडल में नेहा कक्कड़ लगाएंगी माता के जयकारे, वीडियो हुआ वायरल

इंडियन आइडल में नेहा कक्कड़ लगाएंगी माता के जयकारे, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Oct 11, 2019 12:42 pm IST,  Updated : Oct 11, 2019 12:45 pm IST

नेहा कक्कड़ का इंडियन आइडल के सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह कंटेस्टेंट के साथ स्टेज पर माता के जयकारे लगा रही हैं।

Neha kakkar- India TV Hindi
Neha kakkar Image Source : INSTAGRAM

सिंगिग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। शो में इस बार भी नेहा कक्कड़ बतौर जज नजर आने वाली हैं। नेहा कक्कड़ की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। उनके फैन्स हर बार उनसे गाना गाने की गुजारिश करते हैं। मगर इस बार उनकी फैन्स ने बॉलीवुड गाने की बजाय माता की भेंट गाने की गुजारिश की।

इंडियन आइडल में ऑडिशन देने के लिए दो कंटेस्टेंट आईं। जिन्होंने नेहा से माता की भेंट गाने के लिए कहा। कंटेस्टेंट ने कहा- हम नेहा मैम के बहुत बड़े फैन हैं और उन्हीं की तरह जागरण करते हैं। तो चाहते हैं वह हमारे साथ स्टेज पर माता का जयकारा लगाएं। इसके बाद नेहा स्टेज पर जाती हैं और 'ओड़ के चुनरिया' लाल भजन गाने लगती हैं।

नेहा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें नेहा ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। वह अपने भाई टोनी कक्कड़ और बहन सोनू कक्कड़ के साथ जागरण में गाती थी। कुछ समय पहले तीनों भाई-बहनों की जागरण में गाना गाते हुए वीडियो वायरल हुआ था।

शो में नेहा कक्कड़ के साथ अनु मलिक और विशाल ददलानी शो में बतौर जज नजर आएंगे। इंडियन आइडल को आदित्य नारायण होस्ट करते नजर आएंगे।

Also Read:

कसौटी जिंदगी की 2 में स्पेशल एंट्री लेगा कुमकुम भाग्य का 'प्रेम'

'कसौटी जिंदगी की 2': आमना शरीफ ने शुरू की शूटिंग, कोमोलिका के गेटअप में First Look हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन