1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. होली के पहले नेहा कक्कड़ की शुरू हुई मस्ती, पूल में पति और फ्रेंड्स के साथ मचाया धमाल

होली के पहले नेहा कक्कड़ की शुरू हुई मस्ती, पूल में पति और फ्रेंड्स के साथ मचाया धमाल

 Published : Mar 26, 2021 03:37 pm IST,  Updated : Mar 26, 2021 03:47 pm IST

नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह पहले से ही होली की शुरुआत कर चुके हैं। यह कपल इस बार अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ होली को सेलिब्रेट कर रहा है।

neha kakkar - India TV Hindi
 होली के पहले नेहा कक्कड़ की शुरू हुई धूम Image Source : INSTAGRAM/NEHA KAKKAR

नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह पहले से ही होली की शुरुआत कर चुके हैं। यह कपल इस बार अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ होली को सेलिब्रेट कर रहा है। इंडियन आइडल जज ने शुक्रवार को एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति और फ्रेंड्स के साथ पूल में एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं। ये लोग पूल में टोनी कक्कड़ के नए गाने तेरा सूट पर पूल में एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

यहां देखें, ''वीडियो को शेयर करते हुए नेहा ने लिखा, मारूं पिछकारी होके राइट, होले लेफ्ट! घर पर दोस्तों के साथ होली की शुरुआता होती है।''

इस जोड़ी ने अपनी पहली होली को एक साथ मनाने के लिए वक्त निकाला है। नेहा और रोहन ने पिछले साल अक्टूबर में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधे। हाल ही में नेहा को इंडियन आइडल के सेट पर नीतू कपूर से एक 'शगुन का लाइफाफा' भी मिला। नीतू कपूर इंडियन आइडल के सेट पर एक गेस्ट के रूप में दिखाई दी थीं।

नीतू ने कहा, "भारत में, यह एक परंपरा है कि जब आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलते हैं, जो नव-विवाहित है, तो आप उन्हें शगुन देते हैं। मैं पहले नहीं मिल पाई। इसलिए यह मेरी और ऋषि जी एक तरफ से आशीर्वाद के रूप में है। आपका जीवन मंगलमय हो और आपको ढेर सारी खुशियां मिलें। "

इससे नेहा बेहद भावुक हो गईं और अभिभूत हो गईं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो नेहा कक्कड़ के 'मारजानिया' सॉन्ग को अपनी आवाज दी है, जिसमें बिग बॉस की जोड़ी रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला नजर आए हैं। यह सॉन्ग फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन