1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. निया शर्मा ने इस वजह से दो दिन पहले छोड़ दिया था खाना, अब अभिनेत्री ने खोले हैं ये राज़

निया शर्मा ने इस वजह से दो दिन पहले छोड़ दिया था खाना, अब अभिनेत्री ने खोले हैं ये राज़

 Published : Mar 02, 2021 02:51 pm IST,  Updated : Mar 02, 2021 02:51 pm IST

टीवी अभिनेत्री निया शर्मा आए दिनों अपनी टीवी शो से ज्यादा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।

nia sharma- India TV Hindi
nia sharma Image Source : INSTAGRAM/@NIASHARMA90

टीवी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक निया शर्मा इन दिनों अपनी नई तस्वीरों से सभी को इंप्रेस कर रही हैं। निया सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं और उनके चाहने वाले हर दिन उनके किसी पोस्ट पर को लाइक्स या कमेंट करते नजर आ जाते हैं। निया लगातार अपनी तस्वीरों और वीडियो को शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा अभिनेत्री की एक बार फिर से स्क्रीन पर वापसी हुई है। वह वेब सीरीज 'जमाई 2.0' में नजर आ रही हैं। इस वेब सीरीज के लिए अभिनेत्री लंबे समय से गोवा में शूटिंग कर रही थीं। साथ ही उनका बिकनी लुक भी देखने को मिला था।

अभिनेत्री ने बिकिनी में अपने फोटोशूट को लेकर एक चौंकाने वाला खुसाला किया है। हाल ही में, अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने शूटिंग से दो दिन पहले खाना छोड़ दिया था। अभिनेत्री ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा, ''जब मुझे इस तरह के सीन्स करने होते हैं, तो मैं दो दिन पर पहले खाना छोड़ देती हूं। मुझे पहले से ही पता था कि ऐसे सीन होने वाले थे। मुझे पता था कि मुझे इस शो के लिए बिकनी शूट करना पड़ सकता है। इसलिए मैंने खुद के ऊपर ऐसा काम किया।''

इसके अलावा उन्होंने कहा, "मैं बिना खाए शूटिंग सेट पर पहुंची। मुझे पता है कि वास्तविक जीवन में मेरा पेट थोड़ा मोटा है। लेकिन मेरी ज्यादातर बिकिनी फोटो में पेट एकदम फ्लैट है। ये बेहद मुश्किल था, क्योंकि मैं मुझे पता था कि मैंने लोगों को बेवकूफ बना रही हूं। 

अपने इस लुक को निया उपलब्धि मानती हैं। निया ने आगे कहा, ''यह लुक मेरे लिए उपलब्धि से कम नहीं था।''

निया वेब सीरीज 'जमाई राजा 2.0' ज़ी 5 में नजर आ रही हैं। यह सीरीज 26 फरवरी से स्ट्रीम की जा रही है।

यहां पढ़ें

ब्रेकअप की खबरों के बीच हिमांशी खुराना के पोस्ट पर आसिम रियाज ने किया ये कमेंट

बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट्स ने की जमकर पार्टी, रुबीना, निक्की, राखी और राहुल का दिखा ये अंदाज

अंकिता लोखंडे ने सुशांत के नाम पर ट्रोल करने वालों को दिया जवाब, बताया क्यों शेयर करती हैं डांस वीडियो

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन