1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Roadies Real Heroes: प्रिंस नरुला ने लिया नेहा धूपिया से बदला

Roadies Real Heroes: प्रिंस नरुला ने लिया नेहा धूपिया से बदला

 Published : Jul 09, 2019 04:49 pm IST,  Updated : Jul 09, 2019 04:49 pm IST

Roadies के इस हफ्ते के एपिसोड में काफी ट्विस्ट आए हैं। कई लोगों के गैंग बदल गए हैं। साथ ही प्रिंस नरुला ने स्मार्ट तरीके से नेहा धूपिया से पिछले सीजन का बदला ले लिया है।

Prince Narula and Neha dhupia- India TV Hindi
Prince Narula and Neha dhupia

एमटीवी Roadies सोलहवां सीजन शुरू हो चुका है। यह सीजन फरवरी में शुरू हुआ था। तभी से इसमें ट्विस्ट आते रहते हैं। आखिरी एपिसोड में पोल-खोल टास्क हुआ था। जिसमें सभी कंटेस्टेंट की पोल खोली गई। साथ ही इस एपिसोड में प्रिंस नरुला(Prince Narula) ने नेहा धूपिया(Neha Dhupia) से स्मार्ट तरीके से बदला ले लिया है।

इस टास्क के अगले दिन निखिल चिन्प्पा और नेहा धूपिया ने संदीप, प्रिंस और रफ्तार के खिलाफ अलांयेस बना लिया था। तारा पहले नेहा धूपिया की टीम में हुआ करता था। मगर इस बार प्रिंस ने अपने स्मार्ट मूव से तारा को नेहा की टीम से लेकर संदीप की गैंग में भेज दिया। उन्होंने पिछले सीजन का अपना बदला ले लिया है। Roadies के पिछले सीजन में नेहा धूपिया ने कशिश को प्रिंस की गैंग से अपनी गैंग में ले लिया था।

इस टॉस्क में नेहा धूपिया और रफ्तार के बीच भी आर्गुमेंट हो गया था। जिसके बाद रफ्तार ने कहा था- मैं तुम्हें पूरी दुनिया में नेहा से बचाउंगा।

एपिसोड के आखिरी में प्रिंस के प्लान के मुताबिक सोहेल और मिलिंद नेहा की टीम में, सिमरन निखिल, साहिबा और तारा संदीप की गैंग में गए। अब देखना यह होगा नई गैंग से शो में क्या बदलाव आएंगे।

Also Read:

'बड़े अच्छे लगते हैं' के राम कपूर याद हैं आपको, वेट लॉस के बाद उन्हें पहचानना हुआ मुश्किल

टीवी शो 'एक भ्रम: सर्वगुण संपन्न' में दुष्ट पिता-पुत्र के रूप में दिखाई देंगे राजेंद्र चावला और नवीन पंडिता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन